लाइव न्यूज़ :

बिहार: हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटे 18 लाख रुपये, दहशत फैलाने के लिए जमकर की हवाई फायरिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2020 06:31 IST

सीएमएस के कर्मचारियों द्वारा पीछा किये जाने पर अपराधी थोड़ी दूर पर बाइक छोड़ कर फरार हो गये. घटना के संबंध में सीएमएस का कर्मचारी शशि भूषण दुबे ने बताया कि वह अपने एक अन्य सहयोगी निरंजन कुमार के साथ अस्पताल रोड स्थित वी टू एवं बाजार इंडिया मॉल से 18 लाख रुपये लेकर राजेंद्र पथ स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीवान में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाडे पिस्तौल दिखाकर 18 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए. घटना नगर थाना के फतेहपुर इलाके की है. दहशत फैलाने को लेकर बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की. 

बिहार के सीवान में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाडे पिस्तौल दिखाकर 18 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए. घटना नगर थाना के फतेहपुर इलाके की है. दहशत फैलाने को लेकर बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवान में नगर थाने के फतेहपुर बाईपास रोड में आज अपराह्न करीब एक बजे अपराधियों ने सीएमएस के कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर 18 लाख रुपये लूट लिये. नोटों से भरा थैला छीनने के बाद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए निकल गये.

सीएमएस के कर्मचारियों द्वारा पीछा किये जाने पर अपराधी थोड़ी दूर पर बाइक छोड़ कर फरार हो गये. घटना के संबंध में सीएमएस का कर्मचारी शशि भूषण दुबे ने बताया कि वह अपने एक अन्य सहयोगी निरंजन कुमार के साथ अस्पताल रोड स्थित वी टू एवं बाजार इंडिया मॉल से 18 लाख रुपये लेकर राजेंद्र पथ स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए जा रहे थे.

इसी दौरान फतेहपुर बाईपास रोड में एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने घेर लिया तथा कनपटी पर पिस्तौल दिखाकर नोटों से भरा बैग छीन लिया. रुपये छीनने के बाद अपराधी फतेहपुर दुर्गा मंदिर की तरफ भागे तो उसने अपराधियों का पीछा किया. इसके बाद दुर्गा मंदिर के समीप अपराधियों ने बाइक छोड़ अंधाधुंध फायरिंग करते हुए अस्पताल रोड की तरफ निकल गये. लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया.

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची. पुलिस फिलहाल इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गयी है. पुलिस कई लोगों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस के अनुसार, जल्‍द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.

यहां उल्लेखनीय है कि शहर के जीबी थाना क्षेत्र में रविवार रात ऑर्केस्‍ट्रा डांसर का अपहरण कर लिया गया. इसका विरोध करने पर बदमाशों ने संचालक के बेटे की गोली मार कर हत्‍या कर दी. वहीं, घटना में घायल ऑर्केस्‍ट्रा के स्‍टाफ को पटना रेफर किया गया है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया