लाइव न्यूज़ :

बिहार में बैन के बीच शराब की तस्करी कर ये MBA ग्रेजुएट हर दिन कमाता था 9 लाख रुपये, ऐसे आया पुलिस के हाथ

By विनीत कुमार | Updated: January 17, 2021 14:43 IST

अतुल सिंह ने नोएडा के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है। पुलिस के अनुसार हर दिन अतुल पटना के विभिन्न इलाकों में करीब 9 लाख रुपये तक की शराब बेच लेता था।

Open in App
ठळक मुद्देअतुल सिंह को बिहार के वैशाली से चार तस्कर भेजते थे शराब की बोतलेंपटना में किराए के दो कमरों में शराब की इन बोतलों को जमा करके रखा जाता था और सप्लाई किया जाता थाअतुल सिंह के पास आज लग्जरी गाड़ी, आई फोन और 8 लाख की स्पोर्ट्स बाइक भी है

बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन इस बैन के बीच जल्द पैसे कमाने की होड़ ने 28 साल के एमबीए ग्रेजुएट एक शख्स की जिंदगी ऐसी बदली वो एक शराब तस्कर बन गया। नोएडा के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से एमबीए करने वाला अतुल सिंह आज एक बिजनेस चलाता है, लग्जरी कार पर घूमता है, आईफोन इस्तेमाल करता है और उसके पास करीब 8 लाख की स्पोर्ट्स बाइक है।

हालांकि, अतुल की किस्मत खराब रही और गुरुवार-शुक्रवार की दरमयानी रात पटना में पत्रकार नगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले महात्मा गांधी नगर में किराये के उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अतुल को जहां से गिरफ्तार किया गया, उस घर से पुलिस को 21 लाख रुपये तक के 1100 लीटर शराब की बोतल भी बरामद हुई है।

अतुल हर दिन बेचता था 9 लाख रुपये की शराब

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार पत्रकारनगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनोरंजन भारती ने बताया है कि अतुल के पास से एक डायरी बरामद की गई है। इस डायरी से पता चलता है कि वह शहर के अलग-अलग हिस्सों में 9 लाख रुपये की शराब हर दिन बेचता था। पुलिस ने अतुल के बैंक पासबुक और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार अतुल पटना देहात के अलावलपुर गांव का रहने वाला है। उसने कई नौकरी खोज रहे युवाओं को पटना में जगह-जगह पर शराब पहुंचाने का काम दे रखा था। हर सफल डिलीवरी पर इन लड़कों को अतुल 500 रुपये देता था। इस काम में 30 से 40 लड़के शामिल थे।

अतुल के बारे में पुलिस को कैसे पता चला

पुलिस को अतुल के बारे में जानकारी दो लड़कों इंद्रजीत सिंह और संजीव कुमार की गिुरफ्तारी के बाद मिली। अतुल ने शुरू में खुद को एक बड़े संस्थान का मैनेजमेंट छात्र बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने कॉलेज आईडी कार्ड भी दिखाया।

हालांकि, पुलिस की ओर से सबूत पेश किए जाने के बाद उसने गुनाह मान लिया। उसके कमरे से ही एक बैग में रखे 1.75 लाख रुपये कैश मिले। अतुल ने जो दो कमरे पटना में किराये पर ले रखे थे, वहां शराब को स्टोर किया जाता था। शराब की खेप उसके पास वैशाली से चार तस्करों द्वारा पहुंचाई जाती है। 

इसके बाद अतुल और उसके साथी पटना में इसकी डिलिवरी करते थे। अतुल तक शराब पहुंचाने वाले चार तस्करों की भी तलाश पुलिस कर रही है। अतुल और उसके गिरफ्तार सहयोगियों को फिलहाल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार पॉलट्री बिजनेस में हुए नुकसान के बाद अतुल ने शराब तस्करी का काम शुरू कर दिया था। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला