लाइव न्यूज़ :

जहानाबादः सरेआम लड़की के कपड़े उतारने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 30, 2018 15:33 IST

बिहार के आईजी नैयर हसन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले की पूरी अपडेट दी। उन्होंने कहा पीड़ित लड़की अभी तक पुलिस के पास नहीं आई है।

Open in App

जहानाबाद, 30 अप्रैलः जहानाबाद में सरेआम लड़की के कपड़े उतारने वाले चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के आईजी नैयर हसन प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले से जुड़ी अपडेट दी। उन्होंने कहा, '28 अप्रैल की रात को पुलिस के पास यह वीडियो पहुंचा था। हमने 48 घंटे के अंदर एसआईटी का गठन किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है जिससे लड़की के दरिंदगी का वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।' अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित लड़की भी नाबालिग है। वह अभी तक पुलिस के पास नहीं आई है।

यह भी पढ़ेंः Viral Video: भैया-भैया चिल्लाती रही लड़की, नाबालिगों ने सरेआम उतार दी सलवार

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बीच सड़क कुछ लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। यह छेड़छाड़ इतनी भयावह है कि देखने वालों की भी रूह कांप जाए। वीडियो में लड़की भैया-भैया चिल्लाकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है लेकिन नाबालिग लड़के उसके कपड़े उतारने पर आमादा हैं। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ लड़कों ने लड़की के हाथ-पैर पकड़ लिए और कुछ उसकी सलवार उतार रहे हैं। कपड़े उतारने के बाद लड़की को सड़क पर दौड़ा दिया गया। उन्हीं नाबालिगों में से किसी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में ढोंगी बाबा की ज़बरदस्त पिटाई, Watch Viral Video

सत्ताधारी जेडीयू ने भी इस मामले में सफाई पेश की है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह का कहना है कि वीडियो में जो दिख रहा है वो मानसिक अपसंस्कृति का पर्याय हैं। पुलिस ने रविवार सुबह दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के जरिए तथ्य जुटाने की कोशिश की जा रही है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। वीडियो देखकर कांप गया। क्या हो गया है समाज को? बलात्कारियों को सत्ताधारियों द्वारा भारत माता और तिरंगे की आड़ में जब नैतिक समर्थन मिलेगा तो समाज ऐसे ही बर्बाद होगा।’

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बिहारछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?