लाइव न्यूज़ :

20 साल का युवक और 42 साल की महिला आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, ग्रामिणों ने करा दी शादी, फिर गांव से निकाला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2021 15:10 IST

युवक और महिला की शादी कराये जाने को लेकर पुलिस का कहना है कि उसे मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। घटना पटना से सटे धनरूआ थाना इलाके की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला और युवक के पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने कराई जबरन शादीमहिला के चार बच्चे भी हैं, शादी से पहले ग्रामिणों ने दोनों की पिटाई भी कीपुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद इस बारे में कार्रवाई की जाएगी

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे धनरूआ थाना इलाके में सामने आये एक अजीबोगरीब मामले ने सबको हैरान कर दिया है. यहां 42 वर्षीया महिला 20 साल के प्रेमी के साथ बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई. इसके बाद ग्रामीणों ने जबरन दोनों की शादी करा दी व गांव से निकाल दिया. 

शादी के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और सरपंच की मौजूदगी होने की बात कही जा रही है. शादी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. 

बताया जाता है कि धनरुआ प्रखंड के बड़ीहा गांव की निवासी महिला का अधेड़ पति कई बीमारियों से ग्रासित है. महिला का पडोसी गांव कैली के किसी दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों आपस में मिला करते थे. कई बार ग्रामीणों ने उन्हें साथ देखा भी था. 

इसी दौरान महिला और युवक को शाम में शराब के नशे में आपत्तिजनक स्थिती में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई कर दी. पीटने के बाद दोनों को पास के ही एक मंदिर में ले जाया गया, जहां दोनों का विवाह करा दिया गया. इस दौरान गांव के सरपंच भी मौजूद थे. 

विवाह कराने के बाद गांव से बाहर निकाला

विवाह के बाद महिला व युवक को लोगों ने गांव से निकाल दिया. महिला के चार बच्चे भी हैं. बताया जाता है कि कई बार उसके पति ने मना किया पर वह नहीं मानी. 

इस संबंध में धनरुआ थानाध्यक्ष राजू कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है और न ही सरपंच ने इस बारे में कुछ बताया है. उन्होंने यह भी कहा मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद ही पुलिस इस बाबत कार्रवाई करेगी.

टॅग्स :बिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह