लाइव न्यूज़ :

चोरी के पैसों पर 10 सालों से भर रहा था इनकम टैक्स, पुलिस ने पकड़ा तो मिली लाखों की संपत्ति

By सुमित राय | Updated: June 18, 2020 14:46 IST

मध्य प्रदेश पुलिस ने एक 26 शख्स को गिरफ्तार किया है जो चोरी के पैसों पर 10 सालों से इनकम टैक्स भर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक 26 वर्षीय कथित चोर को गिरफ्तार किया है।शख्स चोरी के पैसे को ठेकेदारी का बताकर पिछले 10 सालों के इनकम टैक्स का भुगतान कर रहा था।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक 26 वर्षीय कथित चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के पैसे को ठेकेदारी का बताकर पिछले 10 सालों के इनकम टैक्स का भुगतान कर रहा था। पुलिस ने बताया है कि शख्स चोरी के पैसों को वैध्य करने के लिए बच्चों की शिक्षा और अचल संपत्ति में निवेश करता था।

मंगलवार को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मैंने कभी इनतना स्मार्ट चोर नहीं देखा, जो पिछले 10 सालों में कई बार हिरासत में लिए जाने और पूछताछ किए जाने के बावजूद पुलिस सबूतों के साथ नहीं पकड़ सकती। यह पहला मौका है, जब पुलिस उसे चोरी की नकदी और गहनों के साथ गिरफ्तार कर सकी है।"

एमपी के सागर का रहने वाला है सोनू नाम का चोर

पुलिस ने बताया, "कथित तौर सोनू विश्वकर्मा उर्फ गोलू मध्य प्रदेश के सागर का रहने वाला है और इंदौर के लसुडिया इलाके में एक फ्लैट का मालिक है, जहां वह अपने परिवार के साथ पिछले 708 साल से रह रहा है। उसके दो बच्चे इंदौर के एक प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ रहे हैं। उसका एक बच्चा पहली क्लास में और दूसरा बच्चा तीसरी क्लास में है। गिरफ्तारी के समय वह भोपाल में एक घर बनाने की कोशिश कर रहा था।"

चोर ने पूछताछ में कबूली चोरी की 18 वारदातें

पुलिस ने आगे बताया, "सोनू ने पूछताछ के बाद सागर में 7 और इंदौर में 6 और भोपाल में 7 चोरी सहित 18 चोरी की वारदातें कबूली हैं। लेकिन हम पूछताछ के माध्यम से उसकी और चोरियों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसने और अधिक अपराध किए हैं।"

चोर के पास पैन कार्ड और कई जीवन बीमा पॉलिसी

भोपाल पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोता ने कहा, "सोनू नाम के इस चोर के पास स्थायी खाता संख्या (पैन कार्ड) है और उसने कई जीवन बीमा पॉलिसियों में निवेश किया है। उसके कई बैंक खाते हैं और उसने कुछ सवधि जमा योजनाओं में भी निवेश किया है। जनवरी में उसने अपने एक बैंक खाते में 5 लाख रुपये जमा किया था।"

उसके पास इंदौर में फ्लैट के साथ 40 लाख रुपये के सामान

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "उसके पास इंदौर में एक फ्लैट, एक कार, बाइक, बड़ी स्क्रीन वाले दो टीवी, फिटनेस उपकरण, म्यूजिक सिस्टम, आभूषण आदि हैं, जिनकी कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। उसके पास ताले तोड़ने के लिए उपकरणों का एक सेट भी मिला है।"

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल