लाइव न्यूज़ :

मां ने मोबाइल में गेम खेलने के लिए नहीं करवाया इंटरनेट रिचार्ज, 20 साल के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 25, 2020 07:53 IST

देश में मोबाइल गेम और पबजी को लेकर कई आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। सुसाइड करने वालों में सबसे ज्यादा टीनऐजर बच्चे शामिल होते हैं। जिन्होंने गेम खेलने से मना करने पर आत्महत्या की है। देश में कई बार पबजी जैसे गेम्स को बंद करने की भी मांग उठ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक आईटीआई स्टूडेंट था, वह कापी वक्त से मोबाइल रिचार्ज कराने की जिद्द कर रहा था। मृतक को पबजी गेम खेलने की आदत थी और वह लॉकडाउन की वजह से रात 2 बजे कर गेम खेलता था।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 20 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़के ने आत्महत्या फोन में इंटरनेट रिचार्ज पैक नहीं होने की वजह से की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भोपाल थाना इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक मृतक लड़के को फोन पर गेम्स खेलने की आदत थी। वह काफी वक्त से अपने परिवार वालों ने मोबाइल में इंटरनेट पैक रिचार्ज करवाने की जिद्द कर रहा था। मां ने घर की स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से मोबाइल में इंटरनेट का रिचार्ज नहीं करवाया था। जिसकी वजह से लड़के ने आत्महत्या कर ली है। 

न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक लड़के को पबजी गेम खेलने की आदत थी। जब उसकी मां ने पबजी गेम के लिए इंटरनेट पैक रिचार्ज नहीं कराया तो उसने फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। मृतक आईटीआई स्टूडेंट था। 

घटना भोपाल के बागसेवनिया इलाके की है। मृतक का नाम नीरज कुशवाहा बताया जा रहा है। नीरज आईटीआई को कोर्स कर रहा था। घटना के वक्त नीरज के पिता रेश कुशवाह अपने छोटे बेटे सूरज के साथ बाग मुगालिया स्थित निर्माणाधीन मकान पर गए थे। घर पर सिर्फ नीरज और उसकी मां थी। 

नीरज की मां भी थोड़े देर में पिता और भाई के लिए खाना लेकर निर्माणाधीन मकान पर चली गई। दोपहर के बाद जब सूरज घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूरज ने खिड़की से अंदर देखा तो नीरज फांसी के फंदे पर झूल रहा था। 

मां से बेटे नीरज का हुआ था झगड़ा 

मृतक नीरज की मां ने पुलिस को बताया कि नीरज पबजी गेम खेलने के लिए तीन महीने का इंटरनेट पैक रिचार्ज कराने की काफी जिद कर रहा था। लेकिन मां ने जब उसे सिर्फ एक महीने वाला रिचार्ज करने को कहा तो वह मां से लड़ने लगा था। 

मां ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि इतनी छोटी सी बात के लिए नीरज इतना बड़ा कदम उठा लेगा। परिवार वालों ने बताया कि  लॉकडाउन की वजह से वह रात 2 बजे तक पबजी गेम खेलता था। 

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी