लाइव न्यूज़ :

भिवंडीः छह वर्षीय लड़की से दुष्कर्म कर हत्या, 32 वर्षीय आरोपी को बिहार के मधुबनी से पकड़ा गया, 13 सितंबर को घर से लापता हो गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 19:01 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन II) नवनाथ धवले ने कहा कि कामतघर इलाके की रहने वाली लड़की 13 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी और उसका शव अगले दिन सलामत अली आलम अंसारी के किराए के कमरे में एक बाल्टी में मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई थी।अंसारी हाल ही में भिवंडी आया था और कमरे में अकेला रहता था। लड़की को अंसारी ने चॉकलेट का लालच दिया था।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पिछले सप्ताह छह वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या कर फरार हुए 32 वर्षीय मजदूर को बिहार के मधुबनी से पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन II) नवनाथ धवले ने कहा कि कामतघर इलाके की रहने वाली लड़की 13 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी और उसका शव अगले दिन सलामत अली आलम अंसारी के किराए के कमरे में एक बाल्टी में मिला था। धवले ने कहा कि अंसारी फरार हो गया था।

पुलिस ने कहा कि लड़की की पहचान उसके कपड़े और सैंडल से की गई और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उससे बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

धवले ने कहा कि पुलिस ने जांच के लिए तीन टीम गठित कीं। उन्होंने कहा कि इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति बिहार के मधुबनी भाग गया है, जिसके बाद बिहार पुलिस की मदद से आरोपी अंसारी को पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी हाल ही में भिवंडी आया था और कमरे में अकेला रहता था।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की को अंसारी ने चॉकलेट का लालच दिया था। पुलिस अधिकारी ने कहा, "अंसारी को मंगलवार को भिवंडी लाया गया है और उससे पूछताछ के दौरान अन्य जानकारी हासिल होंगी।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो