लाइव न्यूज़ :

Bettiah Nursing Training Institute: शराब पीकर छात्राओं से कराता है मसाज, प्राचार्य मनीष जायसवाल की शर्मनाक करतूत!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2024 16:14 IST

Bettiah Nursing Training Institute: मनीष जायसवाल की शर्मनाक करतूतों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBettiah Nursing Training Institute: दोषी मानते हुए रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है।Bettiah Nursing Training Institute: प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?Bettiah Nursing Training Institute: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखा है।

Bettiah Nursing Training Institute:बिहार के बेतिया में नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मनीष जायसवाल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। रंगीन मिजाज प्राचार्य मनीष जायसवाल शराब पीकर नर्सिंग छात्राओं के बीच अश्लील तरीके से छात्राओं से मसाज कराता है। छात्राओं ने आरोप लगाया है। प्रभारी के इन सब करतूतों की फोटो के साथ जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखा है। छात्रों ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी, आप शराबबंदी के पक्षधर हैं, फिर ऐसे प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य मनीष जायसवाल दफ्तर में हीं शराब पीते हैं और मसाज भी करवाते हैं। प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं के द्वारा फोटो को संलग्न कर विभाग को जानकारी दिए जाने के बाद हडकंप मच गया है। शिकायत मिलने के बाद बेतिया सिविल सर्जन को जांच करने का आदेश तो दिया गया है। लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं हुई।

मामला सामने आने के बाद आरोपी मनीष जायसवाल पूरे फोटो को एडिट करार देते हुए आरोपों को खारिज कर रहे हैं। वहीं, छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य द्वारा सभी छात्राओं को क़ैद करके रखा गया है। छात्राओं ने कहा कि जल्द से जल्द शराबी प्राचार्य को यहां से हटाया जाए।

सभी छात्राएं गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार राय के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। उधर, प्रभारी प्राचार्य मनीष जायसवाल की शर्मनाक करतूतों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। छात्राओं का यह भी कहना है कि बेतिया के उच्च अधिकारी द्वारा प्रभारी को दोषी मानते हुए रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है। लेकिन आजतक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला