लाइव न्यूज़ :

बेतियाः अश्लील विडियो दिखाकर जबरन गंदा काम, पेट में पल रहे बच्चे की गई जान?, नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड पार्षद पर चचेरी बहू ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2025 17:19 IST

Bettiah: वार्ड पार्षद ससुर सर्वेश वर्मा ने बहू को धमकाया कि यदि उसने अपना मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित महिल ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। लड़के से वीडियो कॉल से बातचीत करती थी।पीड़िता ने अपने आवेदन में वार्ड पार्षद समेत तीन लोगों को आरोपित किया है।

Bettiah:बिहार में बेतिया के नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड पार्षद पर चचेरी बहू ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि कलयुगी ससुर ने बहू को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वार्ड पार्षद ने अश्लील विडियो दिखाकर पीड़िता के साथ जबरन गंदा काम किया, जिससे महिला के पेट में पल रहे बच्चे की जान चली गई। वार्ड पार्षद ससुर सर्वेश वर्मा ने बहू को धमकाया कि यदि उसने अपना मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है।

पीड़ित महिल ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। उसने बताया कि सर्वेश वर्मा ने वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया और फिर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने आवेदन में वार्ड पार्षद समेत तीन लोगों को आरोपित किया है। पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले वह किसी लड़के से वीडियो कॉल से बातचीत करती थी।

उस लड़के ने उसके कुछ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वार्ड पार्षद के हाथ वो वीडियो लग गया, जिसका उसने गलत फायदा उठाया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर से 13 मई को दोपहर करीब 12 बजे पति के नहीं रहने पर वार्ड पार्षद घर में घुस गया।

और डरा धमकाकर संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। जिसका पीड़िता ने ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर मेडिकल हेतु बेतिया भेजा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला