लाइव न्यूज़ :

बेतियाः जिंदा जली 3 बहन, चूल्हे से निकली चिंगारी और पूरे घर में आग, 5 गाय-6 बकरी सहित सारा सामान जलकर राख

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2025 15:54 IST

Bettiah: आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद तीन बच्चे (जिनकी उम्र 4 से 8 साल के बीच बताई जा रही है) बाहर नहीं निकल सके और आग की लपटों में घिरकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअंचलाधिकारी ने परिवारों से मुलाकात की और नुकसान का आकलन शुरू किया।पंचायत के मुखिया ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।दरपा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bettiah: बिहार में बेतिया के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया बाजार में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटी घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, चूल्हे से निकली चिंगारी ने भयंकर रूप ले लिया और पूरे घर में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में पूरा घर जल कर राख हो गया और तीनों बहनों की तड़प तड़पकर मौत हो गई। जबकि पांच गायों और छह बकरियों सहित घर का सारा जरूरी सामान जलकर राख हो गया। घटना नरकटिया बाजार के एक घनी आबादी वाले इलाके में सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब एक घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद तीन बच्चे (जिनकी उम्र 4 से 8 साल के बीच बताई जा रही है) बाहर नहीं निकल सके और आग की लपटों में घिरकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट या रसोई में गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से लगी हो सकती है, लेकिन सटीक कारण की जांच अभी जारी है।

इस भीषण आग में संजय साह के तीन मासूम बच्चों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। संजय की पत्नी ममता देवी, जो स्थानीय स्कूल में रसोइया के तौर पर काम करती हैं, उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थीं। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उनकी जिंदगी का सारा आधार इस आग में खत्म हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों को भी खतरा हो गया था। आग की सूचना मिलते ही रक्सौल अग्निशमन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन आग की तीव्रता और संकरी गलियों की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक तीन बच्चों की जान जा चुकी थी, और संपत्ति का भारी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही दरपा थाना पुलिस सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

अंचलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और नुकसान का आकलन शुरू किया। दरपा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जाएगी। पंचायत के मुखिया ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो