लाइव न्यूज़ :

टीटीई सुपन बोरे के धक्के से ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल राजपूत बटालियन में तैनात 31 वर्षीय जवान सोनू सिंह की इलाज के दौरान मौत, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2022 12:58 IST

बरेलीः ट्रेन की चपेट में आने से फौजी का एक पैर कट गया था, जबकि दूसरा पैर बुरी तरह से कुचल गया था। सैन्य अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू की तीन बार सर्जरी की, मगर सोमवार को दूसरा पैर भी काटना पड़ा था। इस दौरान बेहोश ही रहा और बुधवार शाम दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे31 वर्षीय जवान सोनू सिंह 17 नवंबर को टीटीई सुपन बोरे द्वारा कहासुनी के बाद धक्का दिए जाने के कारण ट्रेन से नीचे गिर गया था।लगातार बेहोशी में होने के कारण उसका बयान भी दर्ज नहीं किया जा सका।बृहस्पतिवार को आरोपी टीटीई के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैर-इरादतन हत्या की धारा भी शामिल कर दी गई।

बरेलीःउत्तर प्रदेश के बरेली जिले में टीटीई के धक्के से ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए फौजी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जयपुर में राजपूत बटालियन में तैनात 31 वर्षीय जवान सोनू सिंह 17 नवंबर को टीटीई सुपन बोरे द्वारा कहासुनी के बाद धक्का दिए जाने के कारण ट्रेन से नीचे गिर गया था।

उन्होंने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से फौजी का एक पैर कट गया था, जबकि दूसरा पैर बुरी तरह से कुचल गया था। सूत्रों के मुताबिक, सैन्य अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू की तीन बार सर्जरी की, मगर सोमवार को उसका दूसरा पैर भी काटना पड़ा था। इस दौरान वह बेहोश ही रहा और बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया।

सूत्रों के अनुसार, लगातार बेहोशी में होने के कारण उसका बयान भी दर्ज नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि जवान की मौत हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी टीटीई के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गैर-इरादतन हत्या की धारा भी शामिल कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बोरे की तलाश तेज कर दी है।

उन्होंने बताया कि फौजी सोनू सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौप दिया गया है। सेना के स्थानीय सूबेदार हरेंद्र कुमार सिंह द्वारा इस घटना के संबंध में दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक, बलिया का रहने वाला जवान सोनू ट्रेन से दिल्ली जा रहा था।

बरेली स्टेशन पर 17 नवंबर को सुबह करीब सवा नौ बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो पर उसकी ट्रेन रुकी थी। फौजी पानी की बोतल लेने के लिए स्टेशन पर उतरा था। मुकदमे के अनुसार, वह (सोनू) जब ट्रेन पर चढ़ने लगा तो टीटीई बोरे ने उसे कथित रूप से धक्का दे दिया, जिससे सोनू नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया और दूसरा बुरी तरह से कुचल गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशराजस्थानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने