लाइव न्यूज़ :

Bareilly Murder: बहन पर अश्लील टिप्पणी, विरोध करने पर नाबालिग भाई की 3 आरोपियों ने जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2024 15:02 IST

Bareilly Murder: अर्शिल के विरोध करने पर आरोपी ने अपने बड़े भाई कामरान (22) और अन्य दो छोटे भाइयों को बुला लिया और उसे जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से पीटा।

Open in App
ठळक मुद्देमोहल्ले के कई लोगों को वहां जमा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। अर्शिल को बरेली के अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।तीन नाबालिग भाइयों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी व हत्या की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bareilly Murder: बरेली जिले के शीशगढ़ थाना इलाके में कथित रूप से बहन पर अश्लील टिप्पणी का विरोध करने के कारण एक नाबालिग छात्र की आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि दसवीं कक्षा का छात्र शीशगढ़ निवासी अर्शिल उर्फ वकील (14) रविवार रात आठ बजे मोहल्ला शरीफ नगर के पास से गुजर रहा था, तभी उसे रास्ते में 15 वर्षीय एक किशोर ने रोक लिया और उसकी बहन के बारे में अभद्र टिप्पणी करने लगा। परिजनों ने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वह उसकी (अर्शिल की) बहन से जबरन निकाह कर लेगा। अर्शिल के विरोध करने पर आरोपी ने अपने बड़े भाई कामरान (22) और अन्य दो छोटे भाइयों को बुला लिया और उसे जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से पीटा।

उन्होंने बताया कि इस बीच मोहल्ले के कई लोगों को वहां जमा होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर में अर्शिल के परिजन मौके पर पहुंचे और वे खून से लथपथ अर्शिल को बरेली के अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बहेड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अर्शिल के मामा की शिकायत पर कामरान और उसके तीन नाबालिग भाइयों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी व हत्या की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी आरोपी और उनके परिजन घर बंद कर फरार हो चुके थे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियातन मुहल्ले में पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष का एक नाबालिग लड़का इससे पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका था। मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?