लाइव न्यूज़ :

Bareily News: 11 साल की नाबालिग ने दिया नवजात को जन्म, रेप के आरोप में पड़ोसी राशिद गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2025 10:46 IST

Bareilly News:  गुरुवार को लड़की के पेट में लगातार दर्द की शिकायत के बाद उसके परिवार को उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसने बच्चे को जन्म दिया।

Open in App

Bareilly News:  बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कथित दुष्कर्म पीड़िता 11 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, सात माह का गर्भ होने के कारण जन्म के आधे घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने नवाबगंज थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म करने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में राशिद (31) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पीड़िता के बड़े भाई की शिकायत के हवाले से बताया कि राशिद ने नाबालिग से कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे इतना डराया कि वह अपनी पीड़ा किसी से नहीं कह सकी।

उन्होंने बताया कि पेट में लगातार दर्द होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसका अल्ट्रासाउंड कराया, तब पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को लड़की को जिला महिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के आधे घंटे बाद बच्चे की मृत्यु हो गई।

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि अधिक रक्तस्राव और कम उम्र में प्रसव के कारण नाबालिग की हालत गंभीर थी। हालांकि, अब उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

टॅग्स :Bareilly Policeयूपी क्राइमरेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला