लाइव न्यूज़ :

Banaskantha: 7 लोगों ने 16 माह तक कई बार किया सामूहिक रेप?, 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा को नग्न वीडियो के जरिए ब्लैकमेल?, 2023 में एक आरोपी ने इंस्टाग्राम पर तब दोस्ती की...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 17:01 IST

Banaskantha Gujarat: पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार नवंबर 2023 में एक होटल में नाश्ते के लिए साथ चलने के लिए मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती के कपड़े पर खाना गिराया और साफ करने के बहाने कमरे में ले गया। विशाल चौधरी नामक आरोपी अंदर घुस आया और उसका वीडियो बना लिया।विरोध किया तो वीडियो को सार्वजनिक करने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की धमकी दी।

Banaskantha Gujarat:गुजरात के बनासकांठा जिले की एक कॉलेज छात्रा को उसके नग्न वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर सात लोगों ने लगभग 16 महीने तक उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों में से एक ने 20 वर्षीय एक युवती से इंस्टाग्राम पर तब दोस्ती की, जब उसने 2023 में पालनपुर में एक कॉलेज में जाना शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार नवंबर 2023 में उसने उसे एक होटल में नाश्ते के लिए अपने साथ चलने के लिए मनाया।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने जानबूझकर युवती के कपड़े पर खाना गिराया और उसे साफ करने के बहाने एक कमरे में ले गया। पुलिस ने बताया कि जब युवती बाथरूम में अपने कपड़े साफ कर रही थी, तब विशाल चौधरी नामक आरोपी अंदर घुस आया और उसका वीडियो बना लिया।

सोमवार को दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने वीडियो को सार्वजनिक करने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की धमकी दी। प्राथमिकी में कहा गया है कि उसी वीडिया क्लिप का इस्तेमाल करके उसने छात्रा को नवंबर 2023 से फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग जगहों पर उसके और उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

युवती द्वारा पालनपुर तालुका पुलिस से संपर्क करने के बाद, छह पहचाने गए लोगों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की बलात्कार और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पालनपुर तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :गुजरातगैंगरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा