लाइव न्यूज़ :

Balrampur pregnant wife murder: पति गब्बर ने गर्भवती पत्नी इंद्रा से कहा- चलो नया फोन दिलाते और बाइक पर चला, रास्ते में गला दबाकर बेहोश किया और ब्लेड से रेत कर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2024 15:43 IST

Balrampur pregnant wife murder: मृतका की पहचान इंद्रा (22) के रूप में हुई है, जिसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देफोन दिलाने के बहाने बुलाकर अपने साथ रविवार को मोटरसाइकिल से ले गया था। सोमवार को इंद्रा का शव सोनपुर गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों की शिकायत पर गब्बर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Balrampur pregnant wife murder:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या करने के लिए पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में सोमवार को गन्ने के एक खेत में एक गर्भवती युवती का शव पाया गया। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान इंद्रा (22) के रूप में हुई है, जिसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि इंद्रा का पति गब्बर उसे नया मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर अपने साथ रविवार को मोटरसाइकिल से ले गया था और सोमवार को इंद्रा का शव सोनपुर गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर गब्बर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि पति-पत्नी के बीच साथ रहने को लेकर विवाद था, जिसकी वजह से आरोपी ने पहले इंद्रा का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर ब्लेड से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला