लाइव न्यूज़ :

बलरामपुरः जीजा ने सात वर्षीय साली के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता की मां ने थाने में की शिकायत, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 16:19 IST

उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी युवक अपनी ससुराल आया था और अपनी पत्नी के साथ एक कमरे में था। सात वर्षीय साली अपनी बड़ी बहन को बुलाने आ गयी।पत्नी के कमरे से जाते ही मासूम को अकेला पाकर जीजा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया।

बलरामपुरः बलरामपुर जिले में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जीजा द्वारा कथित तौर पर सात वर्षीय अपनी साली के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।

उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अपनी ससुराल आया था और अपनी पत्नी के साथ एक कमरे में था।

इसी बीच उसकी सात वर्षीय साली अपनी बड़ी बहन को बुलाने आ गयी। आरोप के अनुसार पत्नी के कमरे से जाते ही मासूम को अकेला पाकर जीजा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। 

दलित महिला के दुष्कर्म-हत्या मामले में आरोपी 12 साल तक जेल में रहने के बाद दोष मुक्त

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक विशेष अदालत ने एक दलित महिला के कथित दुष्कर्म एवं हत्या मामले में 12 साल से जेल में बंद आरोपी को सोमवार शाम दोष मुक्त कर दिया। मुख्य कानूनी अधिवक्ता मूलचंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 28 जुलाई 2010 की सुबह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक महिला का शव खेत से बरामद हुआ था, जिसके मृतका के पति चंद्र किशोर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के बाद पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

कुशवाहा के मुताबिक, पुलिस ने जांच के दौरान बदौसा थाना क्षेत्र के पौहार गांव निवासी मुलायम सिंह यादव नामक व्यक्ति को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था। उन्होंने बताया कि यादव पिछले 12 वर्षों से जेल में बंद है, क्योंकि जेल में उससे न तो कोई कभी मुलाकात करने पहुंचा, न ही किसी ने कभी जमानत के लिए उसकी पैरवी की।

कुशवाहा के अनुसार, “मुख्य कानूनी अधिवक्ता होने के नाते मैंने यादव की पैरवी की और अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने सोमवार शाम सुनाए गए फैसले में आरोपी को दोष मुक्त कर दिया।”

उन्होंने कहा, “यादव को अदालत ने निर्दोष करार दिया है। पुलिस ने उसे गलत तरीके से फंसाया था।” कुशवाहा ने आरोप लगाया, “यादव के मानवाधिकारों का हनन हुआ हुआ है। उसे इंसाफ दिलाने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की जाएगी।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी