लाइव न्यूज़ :

Balrampur Crime News: रात 11 बजे जंगल में मत जाओ, नहीं माने 65 वर्षीय रामसूरत गोड़, जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2024 15:56 IST

Balrampur Crime News: गांव वापस लौट रहे थे, तब रात लगभग 11 बजे नरसिंहपुर गांव में नदी के करीब एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना में गोड़ की मौत हो गई। वन विभाग को घटना की जानकारी मिली।पिछले एक सप्ताह से चार हाथी अलग-अलग विचरण कर रहे हैं।

Balrampur Crime News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत नरसिंहपुर गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में रामसूरत गोड़ (65) की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मरकाडांड़ गांव निवासी रामसूरत गोड़ सोमवार को होली मनाने के लिए अपने रिश्तेदार के घर नरसिंहपुर गांव गये थे। जब वह अपने गांव वापस लौट रहे थे, तब रात लगभग 11 बजे नरसिंहपुर गांव में नदी के करीब एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया।

इस घटना में गोड़ की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह वन विभाग को घटना की जानकारी मिली, तब घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चार हाथी अलग-अलग विचरण कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बीती रात वन विभाग के कर्मचारियों ने गोड़ को जंगल में जाने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उसे अनसुना कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग द्वारा गांवों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहाथीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?