लाइव न्यूज़ :

Balod Crime News: 28 वर्षीय मां, चार वर्षीय बेटे और 2 वर्षीय बेटी के शव घर पर फंदे से लटके मिले, पुलिस ने कहा- बच्चों को मार कर की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2024 15:58 IST

Balod Crime News: अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि महिला का पति एक राजमिस्त्री है और वह घटना के समय काम के लिए बाहर गया हुआ था, जबकि उसके ससुर अपनी अस्वस्थ पत्नी की देखभाल के लिए अस्पताल में थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के ससुर घर लौटे तो उन्हें मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला।खिड़की से झांका तो उन्हें तीनों के शव फंदे से लटके दिखे।महिला और बच्चों के शव साड़ियों से बनाए गए फंदों से लटके मिले।

Balod Crime News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 28 वर्षीय एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे अपने घर पर फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि हेमलता साहू, उनके बेटे खोमेद्र (चार) और बेटी तृषा (दो) के शव शुक्रवार को गुरुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कोचेरा गांव में उनके घर पर फंदे से लटके मिले। अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि महिला का पति एक राजमिस्त्री है और वह घटना के समय काम के लिए बाहर गया हुआ था, जबकि उसके ससुर अपनी अस्वस्थ पत्नी की देखभाल के लिए अस्पताल में थे।

अधिकारी ने बताया कि दोपहर में जब महिला के ससुर घर लौटे तो उन्हें मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला और जब उन्होंने खिड़की से झांका तो उन्हें तीनों के शव फंदे से लटके दिखे। उन्होंने बताया कि महिला और बच्चों के शव साड़ियों से बनाए गए फंदों से लटके मिले।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि महिला ने पहले अपने बच्चों की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली लेकिन घटनास्थल से कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है। मामले की सटीक जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और आगे की जांच के बाद पता चलेगी।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?