लाइव न्यूज़ :

Ballia crime news: अहमदाबाद के शेख अली खान से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दोस्ती?, 14 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर 25 दिन तक बलात्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2024 11:45 IST

Ballia crime news: रसड़ा कोतवाली के प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गत छह अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया।दाडी निमला थाना क्षेत्र के बैरल मार्केट के शेख अली खान (24) से उसकी दोस्ती फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई।शेख ने शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिया तथा तकरीबन 25 दिन तक उसके साथ बलात्कार किया।

Ballia crime news: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद निवासी 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी गत पांच अक्टूबर को अपने घर से लापता हो गई। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गत छह अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया।

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि गुजरात के अहमदाबाद के दाडी निमला थाना क्षेत्र के बैरल मार्केट के शेख अली खान (24) से उसकी दोस्ती फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई।

उन्होंने बताया कि शेख ने शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिया तथा तकरीबन 25 दिन तक उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 87 (अपहरण) और 65(1) (16 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी शेख अली खान को रसड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर बलिया के एक न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगुजरातPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने