लाइव न्यूज़ :

अवैध मदरसे में निरीक्षण, महिला पुलिस बल ने दरवाजा खुलवाया तो शौचालय में छिपी 40 बच्चियां एक-एक कर बाहर आने लगीं, सभी की उम्र नौ से 14 के बीच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 13:22 IST

बहराइचः पयागपुर तहसील के उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि पयागपुर तहसील के पहलवारा गांव में तीन मंजिला भवन में अवैध मदरसा संचालित होने की शिकायत पर वह अपनी टीम के साथ बुधवार को उसका निरीक्षण करने गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देमदरसा संचालकों ने पहले तो हमें ऊपर जाने से रोका।छिपी 40 बच्चियां एक-एक कर बाहर आने लगीं।डरकर खुद ही शौचालय में जाकर छुप गयी थीं।

बहराइचः बहराइच जिले की पयागपुर तहसील क्षेत्र की एक तीन मंजिला इमारत में संचालित कथित अवैध मदरसे में निरीक्षण के दौरान उसके शौचालय में 40 नाबालिग बच्चियां संदिग्ध हालात में बंद पायी गयीं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसे को तत्काल बंद कराने तथा बच्चियों को सुरक्षित उनके घर भिजवाने के निर्देश दिए हैं। पयागपुर तहसील के उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि पयागपुर तहसील के पहलवारा गांव में तीन मंजिला भवन में अवैध मदरसा संचालित होने की शिकायत पर वह अपनी टीम के साथ बुधवार को उसका निरीक्षण करने गये थे।

उन्होंने बताया, ''मदरसा संचालकों ने पहले तो हमें ऊपर जाने से रोका। पुलिस बल की मौजूदगी में जब हमने मदरसे में प्रवेश किया तो छत पर बने शौचालय का दरवाजा बंद मिला। महिला पुलिस बल ने दरवाजा खुलवाया तो शौचालय में छिपी 40 बच्चियां एक-एक कर बाहर आने लगीं। सभी की उम्र नौ से 14 वर्ष के बीच है। बच्चियां सहमी हुई थीं और कुछ बता नहीं पा रही थीं।''

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि बच्चियां शौचालय में क्यों बंद थीं, इस सवाल पर मदरसे की शिक्षिका तकसीम फातिमा ने बताया कि वे अचानक हुए निरीक्षक के चलते मची अफरातफरी से डरकर खुद ही शौचालय में जाकर छुप गयी थीं। खालिद ने बताया ''मदरसे के अभिलेखों की जांच शुरू कर दी गयी है। फिलहाल मदरसे को बंद करने के निर्देश दिए गये हैं।

मदरसा प्रबंधन से बच्चियों को सुरक्षित उनके घरों तक भिजवाने के लिए कहा गया है।'' इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि किसी बच्चे के अभिभावक, उप जिलाधिकारी या अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से अभी तक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है। उनके अनुसार, अगर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने