लाइव न्यूज़ :

एक ही गांव के रहने वाले हो शादी नहीं कर सकते?, परिवार ने किया मना तो अलग-अलग पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2025 11:47 IST

बहराइचः मृतक प्रमुख (21) और अंजलि (19) एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरंभिक जांच में मृतकों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आ रही है।घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर अन्य पेड़ से अंजलि का शव लटका हुआ मिला।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

 

 

 

 

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक प्रेमी युगल के शव अलग-अलग पेड़ से लटके मिले हैं। पुलिस ने संदेह जताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक प्रमुख (21) और अंजलि (19) एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन परिजन उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

जून में अंजलि के परिजनों ने उसकी शादी नजदीक के एक गांव में दूसरे युवक से करा दी थी। अंजलि की शादी के बाद से ही प्रमुख अवसाद में रहने लगा था। बुधवार दोपहर वह खाना खाकर घर से निकला और थोड़ी देर बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। लोग कुछ समझ पाते तभी खबर आयी कि घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर एक अन्य पेड़ से अंजलि का भी शव लटका हुआ मिला।

खैरीघाट थाना प्रभारी सूरज सिंह राणा ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत बांसगढ़ी के मजरा महंतपुरवा निवासी प्रमुख और अंजलि के शव अलग-अलग पेड़ों पर फंदे से लटके हुए मिले हैं। पुलिस ने तत्काल शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आरंभिक जांच में मृतकों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने