लाइव न्यूज़ :

2018 में दो गज जमीन के लिए भाई संतोष कुमार की हत्या, जमानत पर बाहर आने के बाद अनिरुद्ध कुमार ने विधवा भाभी और तीन बेटियों को शारदा नदी में धकेल कर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2025 14:08 IST

Bahraich: हत्या के कुछ महीने बाद जमानत मिलने पर अनिरुद्ध अपने भाई की पत्नी 36 वर्षीय सुमन को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करके उसके साथ रहने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देदो बेटियां थीं छह साल की अंशिका और तीन साल की लाडो। सुमन की पति संतोष से जन्मी 12 वर्षीय बेटी नंदिनी भी थी।सुमन ने अनिरुद्ध की बात मानने से इनकार कर दिया।

Bahraich:उत्तर प्रदेश के बहराइच में अपने भाई की हत्या के आरोप में जमानत पर बाहर आए एक व्यक्ति को विधवा भाभी और उसकी तीन बेटियों के कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एएसपी (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बहराइच के रमईपुरवा गांव का निवासी अनिरुद्ध कुमार 2018 में संपत्ति विवाद को लेकर अपने भाई संतोष कुमार की हत्या के मामले में जेल में बंद था। उन्होंने कहा कि हत्या के कुछ महीने बाद जमानत मिलने पर अनिरुद्ध अपने भाई की पत्नी 36 वर्षीय सुमन को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करके उसके साथ रहने लगा।

अधिकारी ने बताया कि उनकी दो बेटियां थीं छह साल की अंशिका और तीन साल की लाडो। उन्होंने कहा कि सुमन की अपने पति संतोष से जन्मी 12 वर्षीय बेटी नंदिनी भी थी। एसएसपी ने कहा कि चूंकि सुमन अपने पति की हत्या के मामले में एक प्रमुख गवाह थी, इसलिए अनिरुद्ध उससे गवाही बदलने के लिए कह रहा था, लेकिन सुमन ने अनिरुद्ध की बात मानने से इनकार कर दिया।

तिवारी ने कहा कि सुमन हाल ही में अपनी तीन बेटियों के साथ मायके आई थी और 19 अगस्त को सुमन की मां रमपता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी और तीनों लड़कियां 14 अगस्त से लापता हैं। एसएसपी ने कहा कि सुमन के घरवालों को शक था कि अनिरुद्ध और उसके एक साथी ने चारों को जान से मारने की नीयत से अगवा किया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर इलाके के गायघाट पुल से अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अनिरुद्ध ने कबूल किया कि उसने अपने साथी की मदद से सुमन और तीनों लड़कियों को 14 अगस्त को मिहीपुरवा कस्बे में बुलाया था। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह उन्हें लखीमपुर खीरी जिले के खम्हरिया इलाके में शारदा नदी पर बने एक पुल पर ले गया।

नदी में धकेल दिया। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के पास झाड़ियों से सुमन और लड़कियों के कपड़े, एक लड़की के जूते और अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। हालांकि, शव अभी तक नहीं मिले हैं। एएसपी ने बताया कि अनिरुद्ध का साथी फरार है और तलाश अभियान जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?