लाइव न्यूज़ :

बाड़मेरः तीन वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी को लेकर हौद में कूदी मां, परिवारिक कलह से परेशान थी महिला

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:51 IST

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र का मामला है। सर्किल अधिकारी हुकमा राम ने बताया कि यह घटना शनिवार की है।

Open in App
ठळक मुद्देहवी का पति गुजरात में मजदूरी करता है।खेत में बने एक हौद में कथित रूप से कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। महिला ने परिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की।

बाड़मेरः राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र में एक महिला अपने तीन वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी को लेकर एक हौद में कथित रूप से कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई।

सर्किल अधिकारी हुकमा राम ने बताया कि यह घटना शनिवार की है। रामसरिया गांव निवासी हवी देवी (23) अपने पुत्र दक्षित (तीन) और पुत्री कल्पना (एक) के साथ खेत में बने एक हौद में कथित रूप से कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। हवी का पति गुजरात में मजदूरी करता है।

उन्होंने बताया कि जांच से प्रथम दृष्टया पता चला कि महिला ने परिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव रविवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गये। राम ने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 176 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

दिल्ली : नंदनगरी इलाके के पार्क में युवती का शव मिला

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी बस डिपो के सामने मौजूद पार्क में रविवार की सुबह 19 वर्षीय एक युवती का शव मिला है जिसपर चोट के निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक मृतका सीमापुरी इलाके की रहने वाली थी और नशे की आदी थी। वह आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के संपर्क में थी।

पुलिस ने बताया कि युवती को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव का निरीक्षण करने पर गले और हाथ में कटने के निशान मिले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती चिकित्सा परीक्षण में यौन हमले की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनाक्रम का पता लगाने और अपराधी की पहचान करने के लिए पार्क के भीतर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो