लाइव न्यूज़ :

ह्रदय विदारक घटना से हर कोई दुखी, महिला ने नौ नवजात पिल्लों को तालाब में फेंका, ठंड में डूबने से सभी मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2022 18:53 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस के मुताबिक, जनपद के कोतवाली बिसौली क्षेत्र के बसई गांव में एक महिला ने कुत्ते के नौ पिल्लों को कथित तौर पर तालाब में फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपशु प्रेमी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पिल्लों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। धारा 1860 और भारतीय दंड संहिता की धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बदायूंः उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले एक चूहे को निर्दयता पूर्वक पानी में डुबोकर मारने की घटना के बाद एक अन्य ह्रदय विदारक घटना में एक महिला ने नौ नवजात पिल्लों को कथित तौर पर तालाब में फेंक दिया, जिससे उन सबकी मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जनपद के कोतवाली बिसौली क्षेत्र के बसई गांव में एक महिला ने कुत्ते के नौ पिल्लों को कथित तौर पर तालाब में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि जबरदस्त ठंड में पानी में डूबने से सभी नौ पिल्लों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पशु प्रेमी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पिल्लों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पशु प्रेमी विभोर शर्मा की तहरीर पर महिला और उसके पति के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 1860 और भारतीय दंड संहिता की धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार सूर्यकांत उर्फ भूरे की पत्नी अनीता ने एक दिन पूर्व जन्मे नौ पिल्लों को बृहस्पतिवार की सुबह गांव के तालाब में कथित तौर पर फेंक दिया। पुलिस ने गांव वालों की मदद से पिल्लों के शव बाहर निकाले। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि आरोपी महिला के पड़ोसी विभोर शर्मा की तहरीर पर अनीता देवी और उसके पति सूर्यकांत उर्फ भूरा के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1860 एवं आईपीसी की धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृत पिल्लों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में कुछ समय पूर्व एक चूहे को पकड़ कर निर्दयता पूर्वक पानी में डुबोकर मारने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप