लाइव न्यूज़ :

उभरते क्रिकेटरों का रणजी में चयन करवाने का वादा कर ये गिरोह करता था ठगी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

By भाषा | Updated: July 26, 2019 02:03 IST

पुलिस ने बताया कि गौड़ और अत्रि दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले हैं जबकि शर्मा गुड़गांव में रहते हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रवि दलाल नाम के एक क्रिकेट कोच ने गौड़ से कथित रूप से 11 लाख रुपये ठग लिए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फ्रेंड्स अकादमी के कोच दलाल ने गौड़ से पैसे लेकर जमाल को दिए जो दिल्ली के एक स्कूल में पार्ट टाइम कोच है। पुलिस ने मार्च में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उभरते हुए क्रिकेटरों का चयन रणजी ट्रॉफी और अन्य टूर्नामेंट में कराने के नाम पर उनसे ठगी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के क्षेत्रीय इन्टीग्रिटी प्रबंधक ने बताया था कि कनिष्क गौड़, किशन अत्रि और शिवम शर्मा से शिकायत मिली है। इसके बाद पुलिस ने मार्च में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने बताया कि गौड़ और अत्रि दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले हैं जबकि शर्मा गुड़गांव में रहते हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रवि दलाल नाम के एक क्रिकेट कोच ने गौड़ से कथित रूप से 11 लाख रुपये ठग लिए।

अधिकारी ने बताया कि दलाल ने गौड़ को नगालैंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में अतिथि खिलाड़ी के तौर पर खिलाने की पेशकश की, लेकिन उन्हें दूसरे राज्य की ओर से अंडर 19 श्रेणी में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर सिर्फ दो मैच खेलने दिए गए। वो भी उनके जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेजों में जालसाज़ी करके। अधिकारी ने बताया कि शर्मा को अंडर 23 श्रेणी में खेलने का मौका दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगे गए। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फ्रेंड्स अकादमी के कोच दलाल ने गौड़ से पैसे लेकर जमाल को दिए जो दिल्ली के एक स्कूल में पार्ट टाइम कोच है। 

टॅग्स :दिल्लीक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?