लाइव न्यूज़ :

PFI के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से बौखलाए संगठन के लोगों ने दरभंगा में किया जमकर प्रदर्शन, लहराए झंडे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2022 19:05 IST

पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ आज संगठन के लोगों ने दरभंगा में विरोध प्रदर्शन किया और पीएफआई के झंडे लहराये।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस कार्रवाई के खिलाफ लोगों ने दरभंगा में विरोध प्रदर्शन किया और पीएफआई के झंडे लहरायेप्रदर्शनकारियों ने उर्दू नीम चौक से नाका नंबर 5 तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया

पटना: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में बीते दिनों पीएफआई के आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद से पुलिस लगातार उसका नेटवर्क को खंलागने में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ आज संगठन के लोगों ने दरभंगा में विरोध प्रदर्शन किया और पीएफआई के झंडे लहराये। 

दरभंगा में बिना अनुमति लिए विरोध प्रदर्शन करने पर अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। एसएसपी ने सदर एसडीपीओ को इसकी जांच करने का जिम्मा सौंपा है। उन्होंने इस प्रदर्शन में शामिल लोगों को चिह्नित करते हुए उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने को कहा है।

जानकारों के अनुसार इस तरह से पीएफआई का खेल अब बिहार में भी शुरू हो गया है। आज बिहार के दरभंगा में आतंकी संगठन पीएफआई के झंडे सरेआम लहराए गए। पीएफआई की दरभंगा इकाई द्वारा पटना पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उर्दू नीम चौक से नाका नंबर 5 तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पटना पुलिस ने मनगढंत कहानी बना रही। ​​​11 जुलाई को पुलिस ने 3 दिनों तक 2 लोगों को हिरासत में रखा। 13 जुलाई को दोनों का नाम आतंकवाद से जोड़ दिया गया। अतहर परहेज और जलालुद्दीन पॉपुलर फ्रंट के सदस्य नहीं है। पुलिस का आधार गलत है। 

यहां बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 20 अन्य के लिए लगातार बिहार और देश के अन्य राज्यों में छापेमारी चल रही है। पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम ने आरोप लगाया कि पुलिस  लोगों को झूठे मामले में फंसाकर उनके संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। 

वहीं इस संबंध में एसएसपी दरभंगा अवकाश कुमार ने बताया कि प्रदर्शन की कोई सूचना नहीं थी। संबंधित को चिह्नित कर पूछताछ की जाएगी। सदर एसडीपीओ को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।

टॅग्स :PFIBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई