लाइव न्यूज़ :

Andheri Mumbai: 30 वर्षीय पुरुष मित्र ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, चेहरा, गर्दन, पेट, गुप्तांग, हाथ और पैर जले?, खाना खाने के बाद अपनी महिला मित्रों के साथ चॉल में बैठी थी 17 वर्षीय लड़की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 12:56 IST

Andheri Mumbai: घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे मरोल गांवथान इलाके में एक अस्पताल के पीछे हुई, जिसमें आरोपी भी जल गया।

Open in App
ठळक मुद्दे आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू तांबे ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। लड़की 60 प्रतिशत तक जल चुकी है तथा उसका चेहरा, गर्दन, पेट, गुप्तांग, हाथ और पैर जल गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और वह बोलने में असमर्थ है।

Andheri Mumbai: मुंबई के अंधेरी इलाके में एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से आग लगा दी जिससे वह 60 प्रतिशत झुलस गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अंधेरी के मरोल निवासी लड़की और 30 वर्षीय आरोपी पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने हाल में आरोपी से कहा था कि वह उसकी बेटी से न मिले। पुलिस ने बताया कि अपराध का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। यह घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे मरोल गांवथान इलाके में एक अस्पताल के पीछे हुई, जिसमें आरोपी भी जल गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता खाना खाने के बाद अपनी महिला मित्रों के साथ चॉल में बैठी थी, तभी आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू तांबे ने कथित तौर पर उस पर पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। उन्होंने बताया कि लड़की 60 प्रतिशत तक जल चुकी है तथा उसका चेहरा, गर्दन, पेट, गुप्तांग, हाथ और पैर जल गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और वह बोलने में असमर्थ है।

उसका यहां सरकारी डॉ. आर.एन. कूपर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लड़की को जानने वाले एक लड़के ने उसकी मां को घटना के बारे में बताया। प्राथमिकी के अनुसार, लड़की ने अपनी मां को देखकर कहा, "मेरी कोई गलती नहीं है, जीतू ने मेरे शरीर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।"

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। वे पिछले कुछ महीनों से दोस्त थे और इलाके में मिलते रहते थे। शिकायत में कहा गया है कि लड़की की मां ने उससे पूछा था कि क्या उनके प्रेम संबंध हैं, लेकिन उसने इनकार कर दिया था।

इस शिकायत में कहा गया है कि बाद में लड़की की मां ने व्यक्ति से मुलाकात की और उससे अपनी बेटी से न मिलने को कहा। पुलिस ने बताया कि घटना में आरोपी भी झुलस गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत तेजाब आदि का उपयोग करके स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?