लाइव न्यूज़ :

अमृतसरः पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, पुलिस पर गोलियां चलाईं?, जवाबी कार्रवाई में आरोपी बिशंबरजीत सिंह ढेर, पुलिसकर्मी घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2025 09:59 IST

अमृतसरः अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नौ मार्च को दर्ज एक हत्या के मामले में हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक होटल से बिशंबरजीत सिंह और शरणजीत सिंह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहथियार बरामद करने के लिए उसे मौके पर ले जाया जा रहा था।घटनास्थल पर पहुंचने पर उसने वहां छिपाकर रखी गई पिस्तौल उठाई।

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस पर गोलियां चलाईं, लेकिन वह जवाबी कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने उस दौरान भागने की कोशिश की थी जब उसे अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नौ मार्च को दर्ज एक हत्या के मामले में हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक होटल से बिशंबरजीत सिंह और शरणजीत सिंह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान बिशंबरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने शेरोबागा गांव में हथियार छिपा रखा था, इसलिए हथियार बरामद करने के लिए उसे मौके पर ले जाया जा रहा था। यहां जारी एक बयान के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर उसने वहां छिपाकर रखी गई पिस्तौल उठाई।

भागने के लिए पुलिस पर गोली चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि टीम ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी को गोली लग गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPunjab Policeहिमाचल प्रदेशभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?