लाइव न्यूज़ :

Amethi Rape: बहन के पास चली गई मां, 8 अगस्त को पिता ने रेप किया, 13 वर्षीय दलित किशोरी का आरोप, 10 अगस्त को मां की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2024 15:59 IST

Amethi Rape: पुलिस के अनुसार पीड़िता का कहना है कि 10 अगस्त को उसकी मां की दिल्ली में मृत्यु हो गई और मां के अंतिम संस्कार के बाद थाने सूचना देने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता की तलाश जारी है।मां अपनी बहन के पास दिल्ली चली गयी थी।

Amethi Rape:अमेठी जिले के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय दलित किशोरी ने अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पीड़िता की तहरीर के मुताबिक वह कक्षा नौ की छात्रा है। तहरीर में कहा गया है कि चार अगस्त को उसके माता पिता के बीच विवाद हो गया था जिसके बाद उसकी मां अपनी बहन के पास दिल्ली चली गयी थी।

आठ अगस्त की रात लगभग 8:30 बजे पिता ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता का कहना है कि 10 अगस्त को उसकी मां की दिल्ली में मृत्यु हो गई और मां के अंतिम संस्कार के बाद थाने सूचना देने गई थी।

मुसाफिरखाना के पुलिस उपाधीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 14 अगस्त की शाम अपने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए 13 वर्षीय लड़की ने शिकायत दी, जिसके आधार पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता की तलाश जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसउत्तर प्रदेशअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला