लाइव न्यूज़ :

सम्भल: गैंगरेप और जिंदा जलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अब भी फरार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2018 18:14 IST

कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

सम्भल, 16 जुलाई:  यूपी के सम्भल जिले में 30 वर्षीय महिला के साथ पांच लोगों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी इस मामले के अभी तक फरार हैं। इस मामले में तीन आरोपी अब भी फरार हैं। 

इस मामले पर सम्भल के पुलिस अधीक्षक आर एम भारद्वाज ने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी आराम सिंह और कुंवर पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब दोनों से पूछताछ जारी है। बाकी तीनों आरोपी अभी  तक फरार हैं। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए हम टीम गठित कर रहे हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक भारद्वाज ने बताया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। 

हाल ही में उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में पांच लोगों द्वारा एक महिला को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जलाया था। महिला से सामुहिक दुष्कर्म व जिंदा जलाने के सभी आरोपी उसके रिश्तेदार निकले थे।

इस प्रकरण पर गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद ने बताया था कि रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गाँव के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की भोर आराम सिंह नामक व्यक्ति समेत पांच लोग उसके घर में घुसे और तमंचा दिखा कर उसकी पत्नी से बलात्कार किया था।

उसका कहना कि वह गाजियाबाद में मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ गांव में रहती है। वारदात के बाद आरोपी चुप रहने की धमकी देकर चले गए। उसकी पत्नी ने अपने ममेरे भाई को सारी घटना बतायी। कुछ देर बाद अभियुक्त फिर उसके घर आये और उसकी पत्नी को पास में बनी मंदिर की झोपड़ी में ले गए। वहां उन्होंने उसकी पत्नी को जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

अहमद ने बताया कि इस मामले में आराम सिंह, महावीर, चरणसिंह, गुल्लू तथा भोना के खिलाफ बलात्कार और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है, उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?