लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: अपनी ही बेटी के रेप का आरोपी है ढाई साल की बच्ची की हत्या मामले में गिरफ्तार एक शख्स

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 8, 2019 12:40 IST

पुलिस के मुताबिक पांच साल पहले एक आरोपी के खिलाफ उसके एक रिश्तेदार ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अपनी ही सात साल की बेटा का बलात्कार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ हत्या मामला: एक आरोपी ने अपनी ही सात साल की बेटा का बलात्कार किया था। पांच साल पहले आरोपी के खिलाफ उसके एक रिश्तेदार ने मामला दर्ज कराया था।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक के खिलाफ उसकी ही बेटी से साथ बलात्कार करने का मामले दर्ज किया जा चुका है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पांच साल पहले एक आरोपी के खिलाफ उसके एक रिश्तेदार ने मामला दर्ज कराया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अपनी ही सात साल की बेटा का बलात्कार किया था। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से चार मामले लंबित हैं। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 354 (बलात्कार की नीयत से महिला पर हमला करना) और 363 (अपहरण) का मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक 2014 में आरोपी पर उसकी बेटी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था और बाद में कुछ महीनों बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। 

बता दें कि आरोपी और उसके एक साथी जाहिद को अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि बीती 30 मई को उन्होंने बच्ची घर के बाहर से उसे अगवा कर लिया था और हत्या की वारदात को अंजाम देकर उसके शव को कूड़े में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक बच्ची के दादा के साथ जाहिद का रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा था। बच्ची का शव तीन दिन बाद उस वक्त बरामद हुआ जब एक सफाईकर्मी का ध्यान कुछ कुत्तों पर गया जो शव को नोंच रहे थे। 

पीड़ित परिजनों ने आशंका जाहिर की है आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से पहले उसका रेप किया था। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए रेप की बात से इनकार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जाहिद ने बच्ची के दादा से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे मांगने पर उसने बच्ची के दादा को देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं। जुएं की लत के कारण दोनों करीब आए थे और जाहिद को इलाके में सट्टा किंग के तौर पर जाना जाता था। मामला सामने आने के बाद आरोपियों के घर सुनसान पड़े हैं। पुलिस उनके घरवालों को भी पूछताछ के लिए खोज रही है। 

बच्ची के साथ रेप हुआ था या नहीं, इसकी एक बार फिर से पुष्टि कराई जा रही है। बता दें कि बच्ची की नृशंस हत्या के इस मामले के सामने आने के बाद देशभर में गुस्सा फूट पड़ा है। लोग आक्रोशित और स्तब्ध हैं। आम आदमी से लेकर सेलेब्रिटी तक अपनी संवेदना जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

टॅग्स :अलीगढ़रेपगैंगरेपउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?