लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या मामला: कोई वकील आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा, बार एसोसिएशन ने लिया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2019 17:38 IST

अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव अनूप कौशिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''टप्पल में जिस ढाई साल की बच्ची की हत्या की गई, हम उसके परिवार के साथ खड़ हैं और आरोपियों के लिए कोई भी वकील कोर्ट में पेश नहीं होगा। बाहर से आए किसी वकील को भी आरोपियों का केस नहीं लड़ने दिया जाएगा। हम बच्ची के लिए लड़ेंगे।'' 

Open in App

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की ढाई साल की बच्ची के हत्या के मामले ने देशभर को आक्रोशित किया है। इसी के साथ अलीगढ़ की बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि कोई भी वकील बच्ची के आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा और न हीं बाहर के किसी वकील को केस लड़ने दिया जाएगा।

अलीगढ़ बार एसोसिएशन के महासचिव अनूप कौशिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''टप्पल में जिस ढाई साल की बच्ची की हत्या की गई, हम उसके परिवार के साथ खड़ हैं और आरोपियों के लिए कोई भी वकील कोर्ट में पेश नहीं होगा। बाहर से आए किसी वकील को भी आरोपियों का केस नहीं लड़ने दिया जाएगा। हम बच्ची के लिए लड़ेंगे।'' 

शनिवार को अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''आरोपी जाहिद की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का शव जिस कपड़े में लिपटा हुआ था वह जाहिद की पत्नी का साड़ी का था। हम पीड़ित परिवार से मिले हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले। मामले में चार्जशीट भरी जाने को है।''

पुलिस के मुताबिक बीती 30 मई को बच्ची को उसके घर के पास से आरोपियों ने अगवा कर लिया था। उसकी हत्या के तीसरे दिन आरोपी जाहिद के घर के पास कूड़े के ढेर से बच्ची लाश बरामद हुई थी। एक सफाईकर्मी ने देखा कि बच्ची की लाश को कुछ कुत्ते नोंच रहे थे। इत्तला देने पर पुलिस मौके पहुंची। इस मामले में लापरवाही बरतने पर कुछ पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जाहिद ने बच्ची की दादा से कुछ पैसे उधार लिए थे। पैसे मांगने पर उसने देख लेने की धमकी दी थी।

 पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया कि आरोपियों में से एक ऐसा भी है जिसके खिलाफ पांच साल पहले उसकी ही बेटी से रेप का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी ही सात वर्षीय बेटी का रेप किया था। वह जमानत पर बाहर चल रहा था। 

टॅग्स :अलीगढ़क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबार एसोसिएशनइंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos