लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2023 10:13 IST

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से समर सिंह की तलाश पुलिस कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देआकांक्षा दुबे की मौत मामले में वाराणसी पुलिस ने गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।समर सिंह को गुरुवार देर रात गाजियाबाद में एक सोसायटी से गिरफ्तार किया गया।आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक होटल के कमरे के अंदर मृत पाई गई थीं।

गाजियाबाद: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में वाराणसी पुलिस ने गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। समर सिंह पर आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है और पिछले कई दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ इलाके में एक होटल के कमरे के अंदर मृत पाई गई थीं। उनके गले में फंदा लगा पाया गया था।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह रिलेशनशिप में थे। समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश की जा रही है। गाजियाबाद के एसपी ने बताया कि वाराणसी से आई एक टीम ने गुरुवार रात 12 बजे समर सिंह को गिरफ्तार किया। समर सिंह नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में छिपा हुआ था।

सामने आई जानकारी के अनुसार समर सिंह को आज वाराणसी लाया जाएगा। इसके बाद पुलिस पूरे मामले को लेकर उससे पूछताछ करेगी। आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर पर पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था। समर सिंह को पिछले करीब 11 दिनों से पुलिस खोज रही थी।

आकांक्षा दुबे आत्‍महत्‍या मामले की सीबीआई जांच की मांग

आकांक्षा उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी। पूरे मामले में दो दिन पहले ही पीड़ित पक्ष ने सीबीआई या अपराध शाखा, अपराध जांच विभाग (सीबीसीआईडी) से जांच कराने की मांग रखी थी। अभिनेत्री की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर के अनुसार उन्‍होंने अपने मुवक्किल की तरफ से मंगलवार को इस मांग को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को सम्बोधित एक पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

शेखर ने बताया कि उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने एक साजिश के तहत आकांक्षा की हत्या करा दी है और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबादवाराणसीभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी