लाइव न्यूज़ :

अबू सलेम और खान मुबारक के खास सहयोगी गजेंद्र सिंह को एसटीएफ की टीम ने नोएडा से किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 17, 2020 11:46 IST

अंडरवर्ल्ड डॉन सेलेम और खान मुबारक का खान दाहिना हाथ कुख्यात बदमाश गजेंद्र सिंह को यूपी पुलिस एसटीएफ टीम ने नोएडा के सेक्टर 20 से गिरफ्तार कर लिया है। गजेंद्र सिंह लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देअंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और खान मुबारक का दाहिना हाथ बदमाश को उत्तर प्रदेश पुलिस सेक्टर 20 से गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि गजेंद्र लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता था और इसने वर्ष 2014 में दिल्ली के एक व्यापारी से प्रॉपर्टी के नाम पर एक करोड़ 80 लाख रुपए हड़प लिए थे।

नोएडा: अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और खान मुबारक का दाहिना हाथ माने जाने वाले एक कुख्यात बदमाश को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बीती रात थाना सेक्टर 20 से गिरफ्तार कर लिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि मुंबई सिलसिलेवार धमाके के अभियुक्त अबू सलेम और खान मुबारक के निकट सहयोगी गजेंद्र सिंह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बुधवार रात को थाना सेक्टर 20 पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गजेंद्र लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता था और इसने वर्ष 2014 में दिल्ली के एक व्यापारी से प्रॉपर्टी के नाम पर एक करोड़ 80 लाख रुपए हड़प लिए थे। उन्होंने बताया कि जब व्यापारी ने पैसे वापसी का दबाव बनाया तो गजेन्द्र ने खान मुबारक के शूटर से उस व्यापारी पर नोएडा के सेक्टर 18 में गोलियां चलवाईं थीं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए गजेन्द्र ने 10 लाख रुपए की सुपारी खान मुबारक को दी थी। उन्होंने बताया कि गजेंद्र खान मुबारक और अबू सलेम के पैसे नोएडा एनसीआर में प्रॉपर्टी में भी लगाता है। उन्होंने बताया कि गजेंद्र थाना सेक्टर 20 में दो मामलों में वांछित भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि इससे पूछताछ के दौरान डी कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है और एसटीएफ शीघ्र ही उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

टॅग्स :अबू सलेमनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला