लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा हत्याकांडः आफताब ने कभी भी श्रद्धा की हत्या की बात कोर्ट में कबूल नहीं कीः आरोपी के वकील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2022 21:11 IST

आफताब के वकील अविनाश कुमार ने कहा, ‘‘उसने कभी भी अदालत में यह स्वीकार नहीं किया कि उसने वालकर की हत्या की थी।’’ यह पुलिस के इस दावे के विपरीत है कि पूनावाला ने वालकर की हत्या करने और उसके शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर फेंकने की बात स्वीकार की है।

Open in App
ठळक मुद्देआफताब के वकील ने कहा कि वह बचाव पक्ष से संतुष्ट हैं।आफताब के वकीव ने कहा कि उसका परिवार डरा हुआ है और फिलहाल मीडिया से दूर रहना चाहता है।

नयी दिल्लीः आफताब अमीन पूनावाला के वकील ने मंगलवार को दावा किया कि पूनावाला ने अदालत के समक्ष अपनी ‘लिव इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या करने की बात अभी तक स्वीकार नहीं की है। पूनावाला के वकील अविनाश कुमार ने कहा, ‘‘मैंने आज पूनावाला से पांच-सात मिनट बात की। सुबह जब मैंने उससे बात की तो वह तनावमुक्त और बेहद आत्मविश्वास में दिखा। उसने आक्रामकता का कोई लक्षण नहीं दर्शाया।’’

वकील ने कहा कि जब उन्होंने पूनावाला से पूछा कि क्या वह मामले में कानूनी कार्यवाही का पालन करने में सक्षम है और क्या वह बचाव पक्ष से संतुष्ट हैं, तो उसने ‘‘हां’’ में जवाब दिया। अविनाश कुमार ने कहा, ‘‘उसने कभी भी अदालत में यह स्वीकार नहीं किया कि उसने वालकर की हत्या की थी।’’ यह पुलिस के इस दावे के विपरीत है कि पूनावाला ने वालकर की हत्या करने और उसके शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर फेंकने की बात स्वीकार की है।

अविनाश कुमार ने कहा कि पूनावाला का परिवार सामने आने से डर रहा है और वे मामले के थोड़ा शांत होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ हुआ उसके बाद वे डरे हुए हैं और फिलहाल मीडिया से दूर रहना चाहते हैं। यहां तक कि मैं भी अभी तक उनसे नहीं मिल पाया हूं। मैं पूनावाला के परिवार से संपर्क करने के लिए अदालत में एक याचिका दायर करने की भी योजना बना रहा हूं।’’ 

अदालत में जज ने आफताब से पूछा कि क्या तुम्हें पता है कि क्या किया है? इस पर आफताब ने किया कि जो कुछ भी किया आवेश में आकर किया। उसने श्रद्धा के नाम का जिक्र नहीं किया। 

क्या आफताब ने कबूला कि श्रद्धा की हत्या की या नहीं?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आफताब ने श्रद्धा वाकर की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। और केवल हत्या ही नहीं, उसने उसकी हत्या करने के बाद जो किया उसका विस्तृत विवरण प्रकट किया। पुलिस के मुताबिक, आफताब ने 18 मई से एक हफ्ते पहले ही श्रद्धा को मारने का मन बना लिया था। मारपीट के बाद आफताब बाहर चला गया और गांजा पीने लगा। जैसे ही वह वापस आया, श्रद्धा ने फिर से लड़ाई शुरू कर दी और आफताब ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने शरीर के पास बैठकर मारिजुआना धूम्रपान किया और अगले दिन उसने फ्रीजर और चाकू का ऑर्डर दिया। फिर उसने शरीर के 35 टुकड़े कर दिए और हिस्सों को फ्रीजर में रख दिया। अगले कुछ महीनों में, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में शरीर के अंगों का निपटान किया।

 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप