लाइव न्यूज़ :

सावधान! मुंबई रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर चेकिंग के बहाने महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने यौन उत्पीड़न में मामला किया दर्ज

By आकाश चौरसिया | Updated: April 11, 2024 14:47 IST

मुंबई रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अधिकार बनकर रूटीन चेकिंग के बहाने महिला से छेड़छाड़ की और फिर उसके पूछने पर भाग निकला। पुलिस ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी पर केस दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आईआरोपी ने रेलवे अधिकारी बनकर महिला से की छेड़छाड़ पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया

नई दिल्ली: मुंबई के रेलवे स्टेशन पर स्थित नीलम कैंटीन में काम करने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति ने गलत भावना से 18 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की। बात सामने आने के बाद स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस की मानें तो यह वाक्या मंगलवार की सुबह घटा, जब पीड़ित महिला और उसका पति सीएसएमटी रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य जाने के लिए ट्रेन की राह देख रहे थे। लेकिन, पीड़ित और उसका पति को घर ले जाने वील ट्रेन मंगलवार रात में जाने के लिए शेड्यूल थी। 

फिर हुआ ये कि आरोपी ने कथित तौर पर जोड़े को देखा और उनके पास पहुंचा। इतनी देर में आरोपी ने गले में टांगे हुए रेलवे का आईकार्ड दिखाते हुए बता दिया कि वो रेलवे प्राधिकरण से संबंधित है और उसने पीड़िता और उसके पति से कहा कि नियमित जांच चल रही है और इस कारण आपकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "वह जोड़े के पास गए, पहले पति को तुरंत निरीक्षण के लिए पुरुष को प्रतीक्षा कक्ष में जाने के लिए कहा और उनके जाने के बाद, आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ ले जाने के लिए कहा, वह उसे प्लेटफॉर्म नंबर 11 पर ले गया "।  आरोपी की पहचान मुरलीलाल मुकुंदलाल गुप्ता (30) के रूप में हुई, पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी।

गुप्ता ने पीड़िता से कहा कि उसके सामान और उसके शरीर को जांचेगा, जिससे यह उसे पता चलेगा कि कुछ गैर जरूरी सामान तो नहीं वो ले जा रही है। तालाशी के बहाने उसने उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ और जब उसने उससे पूछताछ कि तो वह भाग गया। पीड़ित महिला गुमसुम खड़ी थी, तभी गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उसके पति को अलर्ट किया।

पीड़ित महिला के बयान को महिला पुलिस ने दर्ज किए और फिर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। इसके बाद आरोपी को उस जगह पर करीब 2 घंटे तक देखा गया। पीड़िता मूल्य रूप से झारखंड की रहने वाली है और मुंबई में वो काम के सिलसिले में अपने पति के साथ आई हुई थी। गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे हिरासत में भेज दिया। 

टॅग्स :मुंबईभारतीय रेलझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये