लाइव न्यूज़ :

युवक ने रिश्तों को किया तार-तार, युवक ने दोस्त के साथ मिलकर बहनोई को मार डाला, अरेस्ट

By भाषा | Updated: April 16, 2020 20:07 IST

दिल्ली में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने बहनोई की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उसने अपने बहनोई की दोबारा शादी कराने के लिए उससे धन की उगाही भी की थी। उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय संदीप ने प्रेम नगर में रहनेवाले और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर अपने 55 वर्षीय बहनोई प्रकाश की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के बाद संदीप और उसके साथी 22 वर्षीय सैफ अली खान ने शव को एक चादर से ढंककर एक कार में डाल दिया।24 वर्षीय संदीप ने प्रेम नगर में रहनेवाले और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर अपने 55 वर्षीय बहनोई प्रकाश की हत्या कर दी।

नई दिल्ली: दिल्ली में एक व्यक्ति को साथी के साथ मिलकर अपने बहनोई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उसने अपने बहनोई की दोबारा शादी कराने के लिए उससे धन की उगाही भी की थी।

उन्होंने बताया कि 24 वर्षीय संदीप ने प्रेम नगर में रहनेवाले और पेशे से प्रॉपर्टी डीलर अपने 55 वर्षीय बहनोई प्रकाश की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद संदीप और उसके साथी 22 वर्षीय सैफ अली खान ने शव को एक चादर से ढंककर एक कार में डाल दिया।

इसके बाद वह कार को रोहिणी के सेक्टर-24 के टैक्सी स्टैंड में ले गए। उन्होंने बताया कि बेगमपुर पुलिस थाने में शव के संबंध में एक फोन आया था जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद दिया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, ‘‘ मृतक के फोन पर की गई फोन कॉल का विश्लेषण करने के बाद संदिग्ध का पता चला और उसकी गिरफ्तारी हुई।’’ पूछताछ के दौरान संदीप ने यह बताया कि प्रकाश उसका बहनोई था और उसकी बहन रेणु की मौत एक साल पहले कैंसर से हुई थी।

प्रकाश ने दोबारा शादी की इच्छा जताई थी। आरोपी जानता था कि प्रकाश धनी व्यक्ति है और उसने शादी के लिए दो लाख रुपये की मांग की और अपने एक दोस्त की बहन से शादी कराने का वादा किया। उन्होंने बताया कि संदीप ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर धन की उगाही करने के साथ ही जेवरात और उसके दो फोन भी छीन लिए और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने दो लाख रुपये, मोबाइल फोन और जेवरात बरामद किए हैं। 

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह