लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को कोर्ट ने 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: November 26, 2022 17:04 IST

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के अधिकारियों के मुताबिक, आफताब अमीन पूनावाला का सोमवार को नार्को टेस्ट के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को मेडिकल जांच के लिए आरोपी पूनावाला को अंबेडकर अस्पताल लाया गया अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गयाजहां कोर्ट ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली की अदालत ने शनिवार को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो चुका है। मेडिकल जांच के लिए आरोपी को अंबेडकर अस्पताल लाया गया और वहीं से उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं 28 नवंबर, सोमवार को भीभत्स हत्याकांड के आरोपी का नार्को टेस्ट हो सकता है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के अधिकारियों के मुताबिक, आफताब अमीन पूनावाला का सोमवार को नार्को टेस्ट के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया जा सकता है।

जांच के दौरान एफएसएल की टीम मौजूद रहेगी। शनिवार को आफताब का मेडिकल टेस्ट हुआ और उसके मेडिकली फिट होने की खबर आई। दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी आफताब पूनावाला का नार्कोएनालिसिस टेस्ट कराकर श्रद्धा वाकर हत्याकांड की गुत्थी से परदा उठ सकता है। कोर्ट ने टेस्ट कराने की इजाजत दे दी है और आफताब ने भी इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।

27 वर्षीय श्रद्धा का कथित तौर पर आफताब ने गला घोंट दिया था, जिसने उसके शरीर को लगभग 35 टुकड़ों में काट दिया और उन टुकड़ों को फ्रीजर में रखकर करीब 20 दिनों दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर फेंकता रहा। 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार