लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ने 9 छात्रों को कुचला, 6 की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 11, 2018 10:38 IST

Agra-Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश के कनौज के पास बड़ी दुर्घटना हुई। 9 छात्रों को बस ने कुचल दिया।

Open in App

कनौज, 11 जूनः उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक बस ने नौ छात्रों को कुचल दिया। इसमें 6 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी तीन छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

ट्रक और जीप में भीषण टक्कर, छह व्यक्तियों की मौत

इससे पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा के पास राजमार्ग पर स्कार्पियो एवं ट्रक की आमने - सामने की भिडंत में छह व्यक्तियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मीरा सवैया गांव एवं रघुनाथपुर लबेदवा गांव के दो परिवारों के लोग सफारी गाडी से मनगढ दर्शन करने गये थे। आज दोपहर बाद मनगढ से वापस घर लौट रहे थे तभी ऊंचाहार-इलाहाबाद हाईवे पर वाहन की अरखा के पास सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में केशकली (55), अनूपा देवी (40), परी (2), आराध्या (डेढ़ वर्ष), प्रिंस (12) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकुश मौर्या (24) की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

योगी सरकार की बीमार है स्वास्थ्य व्यवस्था, एंबुलेंस के इंतजार में मां का ऑक्सीजन सिलेंडर लादे खड़ा रहा युवकवहीं अनीता (30), सोनम (25), मीरा सवैया, कोमल को गंभीर अवस्था में रायबरेली रेफर कर दिया गया। वहीं अरविंद मौर्य पुत्र आनन्दी मौर्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा