लाइव न्यूज़ :

नोएडा में नाबालिग का 7 वर्षों तक 'डिजिटल रेप' करने के आरोप में 80 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, संरक्षक के तौर पर रहता था साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 14:47 IST

पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि जब वह 10 साल की थी, तभी से आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा है। 80 वर्षीय मौरिस अक्सर उसे मोबाइल पर टीवी पर अश्लील वीडियो दिखाता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी 17 वर्षीय पीड़िता के साथ गार्जियन के तौर पर रह रहा था बुजुर्ग आरोपी मौरिस राइडर मूलरूप से प्रयागराज का रहनेवाला है

नोएडा: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को एक नाबालिक का 7 वर्षों तक कथित डिजिटल रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार 80 वर्षीय शख्स पेशे से चित्रकार है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी 17 वर्षीय पीड़िता के साथ गार्जियन के तौर पर रह रहा था और सात साल से अधिक समय से उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने सेक्टर-39 थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को रविवार गिरफ्तार कर लिया है। 

बुजुर्ग आरोपी मौरिस राइडर मूलरूप से प्रयागराज का रहनेवाला है। वह कई सालों से अपनी एक महिला दोस्त के साथ नोएडा में रह रहा था। महिला दोस्त के संरक्षण में 17 वर्षीय पीड़िता भी रहती थी। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि जब वह 10 साल की थी, तभी से आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा है।

आरोप है कि 80 वर्षीय मौरिस अक्सर उसे मोबाइल पर टीवी पर अश्लील वीडियो दिखाता था। पीड़िता ने आरोपी की कई वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी हैं।  'डिजिटल दुष्कर्म' में आरोपी व्यक्ति अपने हाथों, उंगलियों, पैर के अंगूठे या किसी अन्य वस्तु का उपयोग करता था। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी करता था।

नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और पोक्सो अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :नॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?