पड़ोसी के शौचालय में गिरी बच्ची, चार दिन तक पानी पीकर रही जिंदा

By भाषा | Published: April 28, 2019 05:07 AM2019-04-28T05:07:54+5:302019-04-28T05:07:54+5:30

लड़की के माता-पिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी लापता है। गत 24 अप्रैल को जब बंद मकान के लोग लौटे तब वे बाथरूम में लड़की को बेहोश पाकर स्तब्ध रह गये। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी।

7-yr-old Telangana girl survives just on water for 5 days inside bathroom | पड़ोसी के शौचालय में गिरी बच्ची, चार दिन तक पानी पीकर रही जिंदा

पड़ोसी के शौचालय में गिरी बच्ची, चार दिन तक पानी पीकर रही जिंदा

तेलंगाना के मकथल में सात साल की एक बच्ची अपने एक पड़ोसी के बंद मकान के बाथरूम में दुर्घटनावश गिर गयी और वह चार दिन तक बस पानी पीकर ही जिंदा बची रही। पुलिस ने शनिवार को बताया कि लड़की 20 अप्रैल को अपने घर के बगल वाले मकान की छत पर खेल रही थी। उसी बीच वह दुर्घटनावश प्लास्टिक के जाल पर गिर गयी और अपने पड़ोसी के बाथरूम में पहुंच गयी।

लड़की के माता-पिता ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी लापता है। गत 24 अप्रैल को जब बंद मकान के लोग लौटे तब वे बाथरूम में लड़की को बेहोश पाकर स्तब्ध रह गये। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी।

पुलिस के अनुसार लड़की को अस्पताल ले जाया गया है। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। लड़की बाथरूम में उपलब्ध पानी पर ही चार दिन जीवित रही। लड़की को कोई चोट नहीं पहुंची क्योंकि वह रस्सी पर टंगे कपड़ों पर गिरी।

Web Title: 7-yr-old Telangana girl survives just on water for 5 days inside bathroom

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे