लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य पकड़े गए, ट्रैक्टर एवं 2 ट्राली बरामद

By बृजेश परमार | Updated: April 18, 2023 20:40 IST

एएसपी सिटी अभिषेक आनंद के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 2 उज्जैन, 1 गूना, 1 शुजालपुर, 1 राजगढ़ एवं 1 झालावाड़ का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों से वारदात में उपयोग की एक मोटर साईकल भी बरामद की गई हैगिरफ्तार आरोपियों में 2 उज्जैन, 1 गूना, 1 शुजालपुर, 1 राजगढ़ एवं 1 झालावाड़ का रहने वाला है

उज्जैन: चिमनगंज थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक ट्रेक्टर एवं 2 ट्राली बरामद की गई है। इनका एक साथी फरार है। आरोपियों से वारदात में उपयोग की एक मोटर साईकल भी बरामद की गई है। एएसपी सिटी अभिषेक आनंद के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 2 उज्जैन, 1 गूना, 1 शुजालपुर, 1 राजगढ़ एवं 1 झालावाड़ का रहने वाला है।

चिमनगंज थाना अंतर्गत अहमद नगर निवासी रवि प्रजापत का ट्राली समेत ट्रैक्टर खेड़ापति दातार हनुमान मंदिर के पास ईंट भट्टा आगर रोड से 13-14 मार्च को चोरी हो गया था। इसी प्रकार सागर कालोनी निवासी प्रेमनारायण शर्मा का ट्रैक्टर-ट्राली ईदगाह के पास से 7 मार्च को चोरी हो गया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान में लिया था। एएसपी आनंद के अनुसार थाना क्षेत्र में हो रही ट्रैक्टर सह ट्राली चोरी के मामलों को पुलिस ने गंभीरता से लिया। दोनों घटनाओं में एक संदिग्ध मोटर साईकिल घटनास्थल के पास देखी गई थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर सांदीपनि नगर में ट्रैक्टर–ट्राली बेचने के लिए संपर्क कर रहे 4 लोगों को पुलिस ने दबिश देकर हिरासत में लिया था।

इनसे पूछताछ में उन्होंने दोनों ट्रैक्टर की चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपीगणों के कब्जे  से पुलिस ने एक ट्रैक्टर एवं 2 ट्राली जब्त की है। आरोपियों ने एक ट्रैक्टर राजगढ़ निवासी आरोपी को बेचने के लिए देना बताया, इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ में बताया कि उसने ट्रैक्टर मेवात हरियाणा के एक व्यक्तित को बेचना बताया है। पुलिस हरियाणा निवासी आरोपी को गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। आरोपियों ने इंदौर जिले के सांवेर में भी ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देना सामने आया है।पकडे गए 6 आरोपियों में से एक पर चिमनगंज एवं पंवासा क्षेत्र में कुल 9 अपराध गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।

चिमनगंज थाना पुलिस ने ट्रैक्टर एवं ट्राली चोरी के मामले में अरविंद पिता वीरेंद्र मीणा उम्र 24 साल निवासी भावपुरा थाना कुंभराज जिला गुना हाल निवास सांदीपनि कॉलेज के पीछे आगर रोड उज्जैन, पंकज पिता रमेश चंद्र मीणा उम्र 21 साल निवासी खांगवारी पुरा थाना कुंभराज जिला गुना, मुकेश पिता वीरेंद्र मीणा उम्र 32 साल निवासी भावपुरा थाना कुंभराज जिला गुना हाल निवास पवासा मल्टी मक्सी रोड उज्जैन, राम पिता गणपत मालवीय उम्र 22 साल निवासी शुजालपुर मंडी फ्रीगंज जिला शाजापुर, राम उर्फ राजू उर्फ सतपाल पिता गणपत मालवीय उम्र 22 साल निवासी फ्रीगंज मंडी शुजालपुर जिला शाजापुर, मोहम्मद खां निवासी इकलेरा झालावाड को गिरफ्तार कर लिया है। इनका साथी मेवात हरियाणा निवासी खुर्शीद फरार है।

टॅग्स :उज्जैनMadhya PradeshMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह