लाइव न्यूज़ :

झारखंड में पांच महिलाओं से बदले की भावना से किया था गैंगरेप, पीड़िता ने बयां किया दर्द

By भारती द्विवेदी | Updated: June 24, 2018 16:37 IST

एडीजी आरके मल्लिक ने बताया कि पुलिस प्राथमिकता के आधार पर गैंगरेप के केस का स्पीडी ट्रायल कराएगी, अनुसंधान टीम में विधिक सलाह के लिए वकीलों को भी रखा जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जून: झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी के कोचांग से अपहरण के बाद पांच युवतियों से गैंगरेप मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला और नुक्कड नाटक के संचालक संजय कुमार शर्मा का बयान रिकॉर्ड दर्ज किया है।बयान के आधार पर एक केस खूंटी महिला थाना और एक केस अडकी थाना में दर्ज किया गया है। बयान में कई चौंकानेवाले तथ्य सामने आये हैं। अपने बयान में एक पीड़िता ने बताया है कि लडकियों ने फादर से अनुरोध किया था कि उन्हें लडकों के साथ नहीं भेजा जाए। उसके बाद भी युवक उन्हें लेकर लेकर जंगल पहुंचे। जहां हथियार के बल पर पहले उनके कपड़े उतरवाये गये। इसके बाद जमीन पर पटक कर उनका फोटो खींच वीडियो बनाया गया। जब ये सब हो रहा था, तब एक युवक रखवाली कर रहा था। जबकि दो युवक ने बारी-बारी से युवतियों से रेप कर रहे थे। रेपॆ के अलावा आरोपी उनसे गाली- गलौज भी कर रहे थे। 

झारखंडः नुक्कड़ नाटक करने गईं 5 महिलाओं से 3 घंटे तक गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

झारखंड खूंटी गैंगरेप: आरोपी निकला उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर, पुलिस ने जारी किया स्कैच

पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। उनके प्राइवेट पार्ट में रिवाल्वर के नोक, लकड़ी और यहां तक कि खैनी के चूर्ण गया। उनलोगों के चिल्लाने के बाद भी आरोपियों को दया नहीं आई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार उनके साथ गए पुरुष सदस्यों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। उन्हें पेशाब पीने को कहा गया। डर से उन्होंने पेशाब पी लिया।

एक पीड़िता जिसका बयान रिकॉर्ड कर खूंटी के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, उसके अनुसार पीडिता नाटक मंडली में कलाकार के रूप में काम करती है। वह 19 जून को नुक्कड नाटक की टीम के साथ आशा किरण संस्था द्वारा बुलाये जाने पर एंबुलेंस और कार में बैठ कर सभी मुरहू बाजारटांड पहुंची। वहां कार्यक्रम शुरू होने के थोडी देर बाद दोनों सिस्टर आरसी मिशन चर्च द्वारा संचालित स्कूल चली गईं। इसके बाद सिस्टर और ड्राइवर के कहने पर सभी लोग कार्यक्रम के लिए स्कूल पहुंचे। वहां चार युवक पहुंचे और फादर ने युवतियों को उनके साथ दो घंटे के लिए जाने को कहा। महिला ने अपने बयान में यह भी कहा है कि जब उनका अपहरण कर ले जाया जा रहा था तब आरोपी कह रहे थे कि तुम लोग पत्थलगडी का पर्चा बांटते हो और दीकू भाषा वाले की मदद कर रही हो। पुलिस की एजेंट हो, तुम लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। अब कोई संस्था पुलिस प्रशासन का एजेंट बन कर प्रचार नहीं करेगी, नहीं तो इससे भी भयानक अंजाम होगा।

शर्मनाक: यूपी के बुलंदशहर में नाबालिग से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी में परिचित भी शामिल

घटना के बाद आरोपी लड़कियों को लेकर फादर और सिस्टर के पास पहुंचे। तब फादर ने लडकियों को समझाते हुए कहा था कि इसकी सूचना कहीं नहीं देना, नहीं तो तुम्हारे मां- बाप का मर्डर हो जायेगा। तुम्हारा परिवार खतरे में पड़ जायेगा। इसके बाद वहां से सभी लोग अपने- अपने घर लौट गये। संस्था ने युवतियों का कहीं इलाज भी नहीं कराया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उनके पास पहुंची और उन्हें इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया।युवती ने अपने बयान में दावा किया है कि चर्च के फादर अल्फोंस ने षड्यंत्र के तहत स्थानीय अपराधियों ने मिल कर लडकियों का अपहरण कर गाली- गलौज और रेप की घटना को अंजाम दिलवाया है।

कमरे में बंद करके युवती से किया गैंगरेप, मां पहुंची तो बेहोशी की हालत में मिली बेटी

पुलिस द्वारा रिकॉर्ड बयान के अनुसार घटना के बाद संजय कुमार शर्मा और पीड़ित लड़कियां फादर और सिस्टर के पास गए। संजय कुमार शर्मा के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह नुक्कड नाटक का संचालनकर्ता है। वह 18 जून को पिस्काटोली में आशा किरण संस्था की टीम एवं अन्य लड़के- लड़कियों के साथ प्रोग्राम कर रहे थे। इसी दौरान संस्था की सिस्टर रंजीता को एक व्यक्ति ने खुद को कोचांग का मुखिया बताते हुए कहा कि आप लोगों का कार्यक्रम अच्छा है। पहले भी आप लोगों ने पत्थलगडी और मानव तस्करी के खिलाफ बेहतर तरीके से प्रचार-प्रसार किया है।इसके बाद उसने दूसरी जगह कार्यक्रम करने के लिए निमंत्रण दिया। इस पर सिस्टर रंजीता ने कहा कि हम लोगों का कार्यक्रम आज ही समाप्त हो गया है। 

इस पर कोचांग मुखिया ने कार्यक्रम करने के लिए आग्रह किया। इसके बाद छह लोगों की टीम बना कर, जिसमें तीन लडके और तीन लडकियों के साथ आशा किरण की दो लडकियां और एवं दो सिस्टर को लेकर ड्राइवर कोचांग बाजार पहुंचा और कार्यक्रम शुरू किया गया। तभी दोनों सिस्टर ने कहा कि आप लोग प्रोग्राम कीजिए हमलोग बगल के मिशनरी स्कूल के फादर से मिल कर आते हैं। वहां भी स्कूल में प्रोग्राम करेंगे। तब मैंने बोला कि हमलोगों का प्रोग्राम तो स्कूल जाने का नहीं था। फिर आप लोग क्यों जा रहे हैं? कुछ देर बाद सिस्टर ड्राइवर को बोली कि पूरी टीम को लेकर स्कूल आओ जहां प्रोग्राम होगा। हम 11.30 बजे स्कूल पहुंचे और प्रोग्राम शुरू कर दिये। उधर, दोनों सिस्टर फादर से बातचीत करने लगीं।

मध्य प्रदेश: सरकारी स्कूल में टीचर ने चौथी की छात्रा से किया रेप

इसी बीच वहां दो लडके आए और फादर से बात करने लगे। एक के कमर में पिस्टल था, जिसे देख कर मैं डर गया।इसके बाद फादर बोले कि ये लोग दो घंटे के लिए आपलोगों को लेकर जायेंगे और फिर पहुंचा देंगे। इसके बाद कार्यक्रम करने वाली लडकियां कहने लगी कि हम लोग सिस्टर के साथ आये हैं और उनके साथ ही जायेंगे। जब एक सिस्टर जाने को तैयार हुई तो फादर ने सिस्टर को जाने से मना कर दिया। करीब 2.30 बजे युवतियां को लड़के अपने साथ लेकर चले गये। चार युवकों में से तीन युवक एक कार और एक एंबुलेंस में बैठा कर सभी को वहां से ले गये।जबकि एक युवक कार के पीछे- पीछे चल रहा था। 

बीच रास्ते में एक अन्य युवक भी कार में बैठ गया। युवक सभी को छोटाउली होते हुए एक सुनसान जगह ले गये। वहां एक खपरैलनुमा मकान था। वहां मुझे गाड़ी से नीचे उतार दिया और पांच युवतियों को लड़के जंगल के अंदर यह कह कर ले गये कि तुम लोग पत्थलगडी के विरोध में प्रचार करती हो। इसके बाद तीन लडके जबरन लडकियों को आगे लेते गये। जबकि दो युवक एंबुलेंस में बैठे थे। शाम लगभग 6 बजे के आस-पास सभी लड़कियां जंगल से बाहर आईं। वो सभी रो रही थीं। साथ ही उनकी हालत बेहद खराब थी। वो ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं।

सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, MMS बनाकर ब्लैकमेलिंग, ठगे 14 लाख रुपये

लड़कियों की हालत देखकर मुझे इस बात का विश्वास हुआ कि लड़कियों के साथ रेप हुआ है। इस घटना के बाद युवकों ने मेरे साथ भी मारपीट की। इसके बाद पेशाब पिलाया और कहा- तुम लोग दीकू हो और पत्थलगडी का विरोध करते हो इसलिए तुम्हारे साथ आई लड़कियों को सबक सिखाया गया है, ताकि तुम लोग दुबारा ऐसा काम नहीं करो।घटना के बाद हमसब को गाडी में बैठा कर फादर के पास लाया गया। वहां पर दोनों सिस्टर भी थी।लेकिन फादर ने लड़कियों के हालात के बारे कुछ नहीं पूछा। प्राथमिकी के अनुसार शिकायतकर्ता को ऐसा लगता है कि चर्च के फादर अल्फोंस उन पांचों आरोपियों से मिले हुए थे। क्योंकि उन्होंने लड़कियों से न तो घटना की जानकारी ली और न ही किसी वरीय पदाधिकारी को सूचना दी और न ही लड़कियों का इलाज कराया। फादर यह समझाने लगे कि कहीं शिकायत करोगे तो वे लोग तुम्हारे घरवालों को मार देंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार चर्च के एंबुलेंस का नंबर जेएच01बीएस- 6496 और अल्टो कार का नंबर जेएच01वाई- 3166 है।

अवैध संबंध के चलते पति को देवर के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, लोगों के जेहन में कौंध रही वारदात

वहीं, एडीजी ऑपरेशन आरके मल्लिक ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वारदात को बदले की भावना से पत्थलगडी समर्थकों व पीएलएफआई उग्रवादियों ने अंजाम दिया है। गिरफ्तार अजूब सांडी पश्चिमी सिंहभूम के लडाउली बंदगांव और आशीष सोनुआ के बुडमकेल का है। खूंटी में पत्थलगडी कराने वालों में जॉन जुनास तिडू दूसरा बडा नेता माना जाता है। वह पत्थलगडी गांव कुरूंगा का रहनेवाला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खूंटी में पुलिस अधिकारियों को बंधक बनाने समेत सात मामलों में जॉन की तलाश है। एडीजी ने कहा है कि पत्थलगडी समर्थकों व पीएलएफआई उग्रवादियों द्वारा गैंगरेप की वारदात का स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। एडीजी आरके मल्लिक ने बताया कि पुलिस प्राथमिकता के आधार पर गैंगरेप के केस का स्पीडी ट्रायल कराएगी, अनुसंधान टीम में विधिक सलाह के लिए वकीलों को भी रखा जाएगा।

रांची से एसपी शर्म की रिपोर्ट..

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंडगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई