तमिलनाडु में जब्त किया गया एक करोड़ का सी कुकुम्बर, विदेश में थी तस्करी की तैयारी

By रजनीश | Published: June 2, 2019 06:29 PM2019-06-02T18:29:51+5:302019-06-02T18:29:51+5:30

छिपाकर रखी गई सी कुकुम्बर को तमिलनाडु से तूतीकोरिन ले जाने की तैयारी थी। वहां से विदेशों में इसकी तस्करी की जाती।

2,500 kg sea cucumber valued at Rs 1 crore seized in tamil nadu | तमिलनाडु में जब्त किया गया एक करोड़ का सी कुकुम्बर, विदेश में थी तस्करी की तैयारी

प्रतीकात्मक फोटो

यहां एक गोदाम से लगभग एक करोड़ रुपये की कीमत वाले करीब 2,500 किलोग्राम सी कुकुम्बर रविवार को जब्त किए गए और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस सी कुकुम्बर की विदेशों में तस्करी की जानी थी। तटीय सुरक्षा समूह पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए, सीएसजी पुलिस कर्मियों की एक विशेष टीम ने आज सुबह यहां एक गोदाम में तलाशी अभियान चलाया और वहां छुपा कर रखा गया 2,500 किलोग्राम सी कुकुम्बर पाया। पुलिस ने कहा कि सी कुकुम्बर को तूतीकोरिन ले जाया जाना था, जहां से विदेशों में इसकी तस्करी की जानी थी।

उन्होंने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिसर में रखी एक मिनी लॉरी को भी जब्त कर लिया गया। सी कुकुम्बर को विलुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में चिन्हित किया गया है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उनको पकड़ने पर प्रतिबंधित है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में इनकी बड़ी मांग है।

विश्वभर में सी कुकुम्बर की लगभग 1250 प्रजातियां पायी जाती हैं। साल 1996 में इनकी मांग 35 परसेंट थी जो 2011 में  83 परसेंट तक पहुंच चुकी थी। इनकी कीमत में भी 2011 से 2016 के बीच 70 परसेंट तक महंगी हुई है। खाने के अलावा इसका इस्तेमाल कैंसर जैसे रोगों के इलाज हेतु दवा बनाने में भी किया जाता है।

(भाषा इनपुट)

Web Title: 2,500 kg sea cucumber valued at Rs 1 crore seized in tamil nadu

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे