लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में 13 वर्षीय छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 21, 2020 22:30 IST

पीड़िता का अपहरण 15 जून को देवास रेलवे स्टेशन से उसकी नाबालिग सहेली की मदद से आरोपियों ने किया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की रहने वाली है पीड़िता देवास में अपनी मौसी के घर पर रह कर पढ़ाई करती है।

मध्यप्रदेश के देवास जिले में पढ़ाई कर रही 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की नाबालिग सहेली ने आरोपियों की मदद की। पुलिस ने बलात्कार करने एवं उनका सहयोग करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी फरार हैं।

देवास जिले के पुलिस अधीक्षक कृष्णा वेणी देसावती ने रविवार को बताया, ''13 वर्षीय बालिका का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने के मामले में आरोपियों की मदद करने वाली एक नाबालिग लड़की सहित छह आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी अब भी फरार हैं, उनकी तलाश जारी है।'' कृष्णा ने बताया कि 16 जून को पीड़िता के पिता ने इसकी शिकायत थाना कोतवाली देवास में की थी।

कृष्णा ने बताया कि उसकी आरोपी सहेली देवास रेलवे स्टेशन से उसे अपनी एक्टिवा में बिठाकर शहर के एक होटल में ले गई और होटल के रिशेप्सनिस्ट ने बिना पहचान पत्र के एक कमरा बुक कर दिया, जहां पर आरोपी रोहित खटीक (23), अजय खटीक (20) एवं विशाल गोस्वामी ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि बाद में आरोपियों ने पीड़िता को अपने दो अन्य साथियों अमन खटीक (18) एवं नितेश तिवारी (19) के हवाले कर दिया। इन दोनों ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया और भगाकर राजस्थान के चित्तौडगढ़ एवं जयपुर ले गये।

कृष्णा ने बताया कि बाद में जयपुर अपराध शाखा पुलिस की मदद से इन दोनों आरोपियों एवं पीड़ित बालिका को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 368 एवं पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच जारी है।

कृष्णा ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें अमन, नितेश, लोकेश लाल (35) एवं तीन नाबालिग हैं, जिनमें पीड़िता की नाबालिग सहेली एवं दो होटल के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि वहीं, रोहित, अजय एवं विशाल फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को 10,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

टॅग्स :गैंगरेपमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास