13 साल की बच्ची को फेसबुक की दोस्ती पड़ गई भारी, होटल के कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप

By मेघना वर्मा | Published: December 19, 2018 12:39 PM2018-12-19T12:39:55+5:302018-12-19T12:39:55+5:30

जब लड़की ने विरोध जताने की कोशिश की तो लड़का उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

13 year old abducted by fb friend gang raped | 13 साल की बच्ची को फेसबुक की दोस्ती पड़ गई भारी, होटल के कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप

13 साल की बच्ची को फेसबुक की दोस्ती पड़ गई भारी, होटल के कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप

आज की सोशल मीडिया की जिंदगी में जहां बच्चें भी फेसबुक चलाने लगे हैं और नयी टेक्नोलॉजी से जुड़ गए हैं वहीं इसके बहुत से भयानक नुकसान भी दिख रहे हैं। हाल ही में दिल्ली की एक घटना सामने आई है जिसमें 13 साल की बच्ची के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड और उसके दोस्तों ने मिलकर रेप किया है। बताया जा रहा है कि लड़की को पहले मेरठ ले जाया गया उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। 

दरअसल दो दिन पहले 13 साल की बच्ची किसी तरह मेरठ के होटल से भागने में कामयाब रही। किसी तरह वह दिल्ली पहुंची और उसने पुलिस से अपनी सारी दास्तां कह डाली। अब पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसके मेन सस्पेक्ट का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

डीसीपी मनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि बलात्कार का ये मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को ढूंढने की कोशिश जारी है। मामले की रिपोर्ट लिखवाते समय लड़की ने बताया कि वो आरोपी लड़के ने उसे कुछ दिनों पहले फेसबुक पर फ्रेंडरिक्वेस्ट भेजी थी जिसके बाद उन दोनों की लगभग एक साल से बात हो रही थी।

लड़की ने बताया कि उन दोनों ने पिछले हफ्ते ही मिलने का डिसीजिन लिया था। लड़की ने अपने घरवालों को बताया कि वह अपने ट्यूशन के लिए दरियागंज तक जा रही है। दोनों एक-साथ ड्राइव पर गए इसके बाद लड़के ने टर्न लिया और लड़का उसे लेकर मेरठ निकल गया। 

जब लड़की ने विरोध जताने की कोशिश की तो लड़का उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद लड़के ने मेरठ के एक होटल में रूम लिया जहां उसके और उसके दोस्तों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। 

फिलहाल लड़की की दी गई जानकारी के अनुसार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकी दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। 

Web Title: 13 year old abducted by fb friend gang raped

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे