लाइव न्यूज़ :

हादसों से भरी रही शुक्रवार की सुबह, राजस्थान सहित इन राज्यों में हुई 11 लोगों की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 21, 2018 14:35 IST

पहला मामला राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में सामने आया है, एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबरः देश में शुक्रवार को घटना और दुर्घटनाओं की सुबह साबित हुई। तीन अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। ये मामले राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में सामने आए हैं। हादसों के बाद घरों में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

राजस्थान में चार लोगों की मौत

पहला मामला राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में सामने आया है, एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को श्रीमाधोपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है यह हादसा श्रीमाधोपुर और जोरावर सड़क पर हुआ है, जिसमें दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।बिहार में एक युवक की गोली मारकर हत्या

दूसरा मामला बिहार के वैशाली में सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने दो लोगों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।महाराष्ट्र में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

इसके अलावा महाराष्ट्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा हादसा बीती रात हिंगोली में हुआ है, जिसमें ट्रक और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शवों को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया है। हिमाचल में कल हुआ ये बड़ा हादसा  

आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बस हादसे में एक और घायल की गुरुवार को मौत होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी। भारमौर में लुना गांव में संकुचित मार्ग में निजी बस के अवरोधक से टकराने के कारण बुधवार को यह हादसा हुआ था। अवरोधक की वजह से बस नीचे खाई में नहीं गिरी।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाहत्याकांडबिहारमहाराष्ट्रराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी