विराट संग कुछ यूं इश्क में डूबी दिखीं अनुष्का, क्वालिटी टाइम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों मुंबई में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

By सुमित राय | Published: June 11, 2018 09:49 AM2018-06-11T09:49:20+5:302018-06-11T09:49:20+5:30

Virat Kohli and Anushka Sharma spending time with each other | विराट संग कुछ यूं इश्क में डूबी दिखीं अनुष्का, क्वालिटी टाइम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Virat Kohli and Anushka Sharma spending time with each other

googleNewsNext

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों मुंबई में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अनुष्का शर्मा यूएस से फिल्म 'जीरो' का शेड्यूल पूरा कर भारत लौट आई हैं और विराट कोहली पीठ दर्द के कारण आराम कर रहे हैं। शूटिंग से वापस आने के बाद अनुष्का मुंबई में आजकल अपना समय पति विराट कोहली और डॉगी डूड के साथ बिता रही हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। फोटो में दोनों अपने डॉगी डूड के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने पर्सनल लाइफ की फोटोज शेयर करते रहते हैं।

इससे पहले हाल ही में विराट कोहली ने जिम का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो और अनुष्का नजर आ रही थीं। इस वीडियो में विराट ने अनुष्का को कार्डियो करते हुए दिखाया था और बताया था कि कार्डियो करने में अनुष्का उनकी बॉस हैं।

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को लंबे समय के रिलेशन के बाद इटली में शादी कर ली थी। हालांकि इसके बाद दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त होने के कारण ज्यादा समय अलग ही रहते हैं, लेकिन उन्हें जब भी टाइम मिलता है क्वालिटी टाइम बिताते हैं।

Open in app