VIDEO: जोफ्रा आर्चर की खतरनाक बाउंसर से घायल हुए सूर्यकुमार यादव, फिर अगली गेंद पर छक्का जड़ बल्लेबाज ने लिया बदला..

सूर्य कुमार यादव ने राजस्थान के खिलाफ इस सीजन का इपना पहला शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से कई आकर्षक शॉट्स भी लगाए।

By अमित कुमार | Published: October 7, 2020 08:45 AM2020-10-07T08:45:06+5:302020-10-07T08:51:23+5:30

Suryakumar Yadav Outrageous Six After Being Hit On Head By Jofra Archer Watch video | VIDEO: जोफ्रा आर्चर की खतरनाक बाउंसर से घायल हुए सूर्यकुमार यादव, फिर अगली गेंद पर छक्का जड़ बल्लेबाज ने लिया बदला..

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

googleNewsNext
Highlightsमैच के दौरान जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। जोफ्रा की गेंद पर स्टाइलिश स्कूप शॉट खेलकर सूर्य कुमार ने छह रन अपने नाम किए।

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्च अपनी तेज रफ्तार की गेंद और बाउंसर फेंकने के लिए जाने जाते हैं। मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर ने 19वें ओवर में एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। अपने ओवर की पहली गेंद पर आर्चर ने जबर्दस्त बाउंसर फेंकी जो अचानक हार्दिक पंड्या को जा लगी। इसके बाद आर्चर ने सूर्य कुमार यादव को भी घायल कर दिया।

सूर्य कुमार यादव गेंद से बचने के लिए खुद नीचे बैठ गए। इसके बाद अगली ही गेंद पर एक जोरदार छक्का लगाकर उन्होंने जोफ्रा को मुंहतोड़ जवाब दिया। जोफ्रा की गेंद पर स्टाइलिश स्कूप शॉट खेलकर सूर्य कुमार ने छह रन अपने नाम किए। सूर्य कुमार का यह शॉट देखकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ भी हैरान थे।

सूर्य कुमार यादव ने खेली आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 

इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से रौंदकर जीत की हैट्रिक बनाते हुए अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। सूर्य कुमार ने 47 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। यादव ने पांचवें विकेट के लिए छह ओवर में पंड्या संग 76 रन की अटूट साझेदारी करके मुंबई को चार विकेट पर 193 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

जोस बटलर ने राजस्थान की ओर से बनाए सबसे अधिक रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने तीसरे ओवर में 12 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए। जोस बटलर ने लंबे समय तक संघर्ष किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। रॉयल्स को इस हार के साथ ही सीजन में लगातार तीसरी बार पराजय का सामना करना पड़ा। 

Open in app