Sri Lanka vs Ireland 2023: पाकिस्तान के खिलाफ 339 रन, रिकॉर्ड तोड़ आयरलैंड ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ 492 रन बनाया, दो खिलाड़ियों ने जड़े शतक

Sri Lanka vs Ireland 2023: आयरलैंड के खिलाड़ी ने 145.3 ओवर तक बल्लेबाजी की। आयरलैंड ने पहली पारी में 492 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 25, 2023 06:31 PM2023-04-25T18:31:26+5:302023-04-25T18:55:10+5:30

Sri Lanka vs Ireland 2023 IRE 492 SL 81-0 Pakistan against 339 runs breaking record Ireland created history scored 492 runs against Sri Lanka two players centuries | Sri Lanka vs Ireland 2023: पाकिस्तान के खिलाफ 339 रन, रिकॉर्ड तोड़ आयरलैंड ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ 492 रन बनाया, दो खिलाड़ियों ने जड़े शतक

आयरलैंड के खिलाड़ी ने 145.3 ओवर तक बल्लेबाजी की। 

googleNewsNext
Highlightsविकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर ने कमाल दिखाते हुए 80 रन बनाए।श्रीलंका की टीम ने बिना विकेट खोए 81 रन बना लिए है। पहले टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले प्रभात जयसूर्या ने 174 रन देकर पांच विकेट चटकाये।

Sri Lanka vs Ireland 2023: गाले में आयरलैंड ने कमाल कर दिया। पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैंफर ने धमाल मचाते हुए शतक पूरा किया। आयरलैंड के कप्तान बालबर्नी ने शानदार 95 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर ने कमाल दिखाते हुए 80 रन बनाए।

आयरलैंड के खिलाड़ी ने 145.3 ओवर तक बल्लेबाजी की। आयरलैंड ने पहली पारी में 492 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका की टीम ने बिना विकेट खोए 81 रन बना लिए है। पहले टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले प्रभात जयसूर्या ने 174 रन देकर पांच विकेट चटकाये। सबसे प्रभावशाली श्रीलंकाई गेंदबाज बन गए।

पॉल स्टर्लिंग (103) और कर्टिस कैंफर (111) की पहली शतकीय पारियों से आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को अपनी पहली पारी में रिकॉर्ड 492 रन बनाये। खराब रोशनी और बारिश के कारण दिन का खेल लगभग आधे घंटे पहले खत्म हुआ। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 81 रन बनाकर मजबूत शुरूआत की।

स्टंप्स के समय निशान मधुशंका 41 और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 39 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए आयरलैंड के बल्लेबाजों को श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ कोई खास परेशानी नहीं हुई। टेस्ट क्रिकेट की पारी में यह टीम का सर्वोच्च स्कोर है।

आयरलैंड ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ डबलिन में 2018 में दूसरी पारी में 339 रन बनाये थे। स्टर्लिंग और कैंफर को विकेटकीपर लोर्कन टकर का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 106 गेंद की पारी में 80 रन का योगदान दिया। आयरलैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 319 रन से की। कैंफर और टकर ने पांचवें विकेट के लिए 99 रन जोड़े।

इस साझेदारी को विश्वा फर्नांडो ने तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आये स्टर्लिंग ने अपनी पारी 74 रन के आगे से शुरू की। वह सोमवार को इसी स्कोर पर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे। स्टर्लिंग दिन के पहले सत्र में विश्व फर्नांडो पर छक्के के साथ अपना शतक पूरा करने के बाद इसी गेंदबाज का शिकार बने।

उन्होंने 181 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाये। स्टर्लिंग और कैंफर ने छठे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। कैंफर को इसके बाद एंडी मैकब्राइन (35 रन) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 474 तक पहुंचाया।

इसके चार रन के बाद कैंफर भी पवेलियन चलते बने। उन्होंने पांच घंटे से अधिक तक चली 229 गेंद की मैराथन पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाये। स्टर्लिंग और कैंफर से पहले आयरलैंड के लिए केविन ओ ब्रायन और टकर ने ही शतक लगाये है। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 174 रन देकर पांच विकेट चटकाये। विश्वा और असिथा को दो-दो सफलता मिली। 

Open in app